त्योहारी मौसम में विरोधियों का मिला साथ : अशोक भट्टाचार्य

Published at :15 Oct 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
त्योहारी मौसम में विरोधियों का मिला साथ : अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम बोर्ड गठन होने के बाद मेयर अशोक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पहली बार विरोधियों पर किसी तरह का कटाक्ष न करते हुए उल्टे सहयोग करने की बात कही है. दुर्गोत्सव, विजया दशमी और मुहर्रम के दौरान किसी तरह की ओछी राजनीति न करने और निगम का साथ देने के […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम बोर्ड गठन होने के बाद मेयर अशोक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पहली बार विरोधियों पर किसी तरह का कटाक्ष न करते हुए उल्टे सहयोग करने की बात कही है. दुर्गोत्सव, विजया दशमी और मुहर्रम के दौरान किसी तरह की ओछी राजनीति न करने और निगम का साथ देने के लिए उन्होंने विरोधी पार्षदों, नेता-मंत्रियों को शुक्रिया कहा है. साथ ही उन्होंने शांति और सद्भाव से त्योहार मनाने के लिए सबों को धन्यवाद दिया है.

निगम के सभाकक्ष में मीडिया से बातचीत के दौरान श्री भट्टाचार्य का तेवर अन्य दिनों की अपेक्षा आज काफी बदला-बदला सा नजर आया. पहले वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत उनकी सरकार के नेता-मंत्रियों-पार्षदों व अन्य विरोधियों पर बयानबाजी करने का मौका कभी गंवाते नहीं थे. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि त्योहारी मौसम में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी हुई. लोग त्योहार का सही तरीके से आनंद नहीं उठा सके. इसका उन्हें भी मलाल है. लेकिन शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ-सुथरा रखने में सबों ने सहयोग किया है. निगम के सभी पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी व शहरवासियों ने पूरा सहयोग किया.

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि विरोधियों ने भी अपनी भूमिका का पालन किया है. उन्होंने बताया कि दुर्गोत्सव, विसर्जन और मुहर्रम के दौरान किसी को भी किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए निगम की ओर से समुचित व्यवस्था की गयी थी. दुर्गोत्सव से पहले ही सड़कों की मरम्मत करा दी गयी थी. सफाई कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रत्येक दिन अपना काम पूरा किया. विसर्जन के लिए भी महानंदा के लालमोहन निरंजन मौलिक घाट का मरम्मत, सफाई, लाइट, पेयजल आदि की व्यवस्था की गयी थी. साथ ही वाहनों से मूर्तियों को उतारने और विसर्जन करने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों को घाटों पर मुश्तैद किया गया था. विसर्जन दो दिनों तक हुआ. मुहर्रम को लेकर भी निगम की ओर से बर्दमान रोड स्थित करबला मैदान को चकाचक किया गया था. साथ ही विभिन्न अखाड़ों के जांबाजों व श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा आदि की भी व्यवस्था की गयी थी. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि दुर्गोत्सव, विजया दशमी और मुहर्रम के बाद अब लक्खी पूजा, काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा में भी निगम पहले से ही पूरी व्यवस्था करेगी और सभी से इसी तरह शांति और सद्भावना के साथ सभी त्योहार मनाने की शहरवासियों से गुहार लगायी है.

ममता को भेजा बधाई संदेश

सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री व तणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी को दुर्गोत्सव, विजया दशमी और मुहर्रम के मद्देनजर बधाई संदेश भेजा है. बधाई संदेश के मारफत उन्होंने ममता सरकार से सिलीगुड़ी नगर निगम को हमेशा सहयोग करने की गुहार भी लगायी है. साथ ही ममता सरकार के अन्य वरिष्ठ नेता और मंत्रियों को भी उन्होंने शुभकामनाएं दी है.

निगम देगी शारद सम्मान

मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बताया कि निगम की ओर से दुर्गोत्सव बेहतरीन तरीके से मनाने के लिए शारद सम्मान दिया जायेगा. इसके साथ ही मुहर्रम के लिए भी निगम बेहतरीन अखाड़ों को पुरस्कत कर हौसला आफजायी करेगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए निगम के 10 प्रतिनिधियों की एक टीम बनायी गयी है. उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही शारद और मुहर्रम सम्मान दिया जायेगा. इसके अलावा काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा के लिए भी बेहतरीन पूजा आयोजकों को निगम सम्मानित करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola