मालदा से फरक्का तक एनएच 34 पर चलना दुश्वार

Published at :03 Oct 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा से फरक्का तक एनएच 34 पर चलना दुश्वार

सड़क चौड़ीकरण के चलते लग रहा है भारी जाम 35 किलोमीटर के सफर में लग रहे 4-5 घंटे पूजा के मौसम में कारोबार पर पड़ रही मार मालदा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर चलने वाले लोगों को इन दिनों भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. मालदा शहर से फरक्का तक 35 किलोमीटर रास्ते में भीषण जाम […]

विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के चलते लग रहा है भारी जाम
35 किलोमीटर के सफर में लग रहे 4-5 घंटे
पूजा के मौसम में कारोबार पर पड़ रही मार
मालदा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर चलने वाले लोगों को इन दिनों भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. मालदा शहर से फरक्का तक 35 किलोमीटर रास्ते में भीषण जाम लगा रहता है. हजारों की तादाद में लोगों को इस जाम से लो मुश्किल उठानी पड़ रही है. 15 साल पहले एनएच-34 के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था. लेकिन यह काम कब तक खत्म होगा, यह बताने की स्थिति में सड़क बनाने वाली संस्था नहीं है. सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी डाले जाने से जाम की समस्या और गंभीर हो गई है. अभी मालदा से फरक्का जाने में एनएच-34 पर चार से पांच घंटे लग रहे हैं. पहले इस रास्ते को पार करने में केवल 25 से 30 मिनट लगते थे. इसे लेकर आम लोगों से लेकर रोज आने-जानेवाले तक क्षुब्ध हैं. लेकिन लोगों की नाराजगी की जिला प्रशासन और एनएचएआइ के कर्ता-धर्ता लोगों को कोई परवाह नहीं है.
सड़क पर जाम की वजह से पूजा के मौसम में व्यवसायियों को काफी नुकसान हो रहा है. जिला मर्चेन्ट चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष जयंत कुंडू ने कहा कि एनएच-34 सभी के लिए सरदर्द बन गया है. सड़क चौड़ीकरण के काम से जाम और बढ़ गया है. सड़क के दोनों किनारे मिट्टी डाले जाने से किनारे से होकर कोई गाड़ी नहीं निकल सकती. इस मिट्टी में कई ट्रक फंस चुके हैं. हमलोग बार-बार इस मामले को जिला प्रशासन की नजर में लाते हैं, लेकिन कोई काम नहीं होता. इंगलिशबाजार के सुस्थानी मोड़ से फरक्का तक जगह-जगह जबरदस्त जाम लग रहा है. इसके चलते पूजा के समय कारोबार मार खा रहा है.
एनएच-34 पर जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की है. फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है. इस बारे में जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम तब तक पूरा हो जायेगा, इस बारे में एनएचएआइ के अधिकारी अब भी कुछ साफ कहने की स्थिति में नहीं हैं.
उनके काम की रफ्तार को लेकर बहुत से लोग नाराज हैं. लोगों की नाराजगी से एनएचएआइ को वाकिफ कराया गया है.इस संबंध में एनएचएआइ के अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि मालदा में एनएच-34 का काम पूरी रफ्तार से चल रहा है. काम के ही सिलसिले में सड़क की दोनों ओर मिट्टी डाली गई है. अचानक बारिश हो जाने से कई जगहों पर मिट्टी बैठ गई है. इसकी वजह से समस्या पैदा हुई है. उन्होंने कहा कि आगामी मार्च महीने तक एनएच-34 का काम पूरा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola