एनजेपीः नहीं थम रही तृणमूल में गुटीय लड़ाई

सिलीगुड़ी. एनजेपी में तणमूल कांग्रेस (तृकां) के श्रमिक संगठन के दिवगंत नेता जॉन नंदी के साम्राज्य को संभालने को लेकर प्रसेनजीत राय और जयदीप नंदी के बीच जारी गुटीय लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है. बीती रात से एकबार फिर एनजेपी इलाका रणक्षेत्र बन गया है और प्रसेनजीत एवं जयदीप के समर्थक आपस […]
कोई गुट प्रसेनजीत का समर्थन करने तो दूसरा गुट जयदीप का समर्थन करने के लिए बस्ती इलाके में महिला, पुरूष और बच्चों को मारते-पीटते हैं व धमकी दे रहे हैं. ऐसी ही घटना कल देर रात को फिर हुयी. इसी के मद्देनजर 35 नंबर वार्ड के एनजेपी इलाके के राजा हौली कॉलोनी के महिला-पुरूषों ने शनिवार को एनजेपी पुलिस चौकी का घेराव किया. साथ ही जयदीप नंदी समेत उनके गुट के सभी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारी को सामूहिक आवेदन भी सौंपा.इलाके में शनिवार को दिन भर तनाव की स्थिति बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










