मालदा : नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Published at :01 Oct 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा : नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

मालदा : इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने शहर के रथबाड़ी इलाके से 40 हजार रुपये के जाली नोट के साथ असम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके साथ ही जाली नोट के कारोबार में लगे एक कुख्यात तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार […]

विज्ञापन
मालदा : इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने शहर के रथबाड़ी इलाके से 40 हजार रुपये के जाली नोट के साथ असम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके साथ ही जाली नोट के कारोबार में लगे एक कुख्यात तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की. तलाशी लेने पर बदमाश पवन शर्मा के पास से 40 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए. उसकी निशानदेही पर ही वैष्णवनगर थाने इलाके के चाइपाड़ा से अमीरूल इसलाम नामक तस्कर को भी पकड़ा गया.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन का घर असम का कोकराझार है. वह पिछले काफी दिनों से मालदा में आता-जाता था. वह मुख्य रूप से जाली नोट के कैरियर का काम करता है. वह अमीरूल इसलाम से जाली नोट लेकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाता था. इसके अलावा उसने और भी कई कैरियरों का नेटवर्क बना रखा है. पुलिस ने बताया कि अमीरूल इसलाम ही उसे जाली नोट की आपूर्ति करता था. पुलिस को इस बात की सूचना पहले से ही थी. असम से पवन शर्मा जाली नोट लेने के लिए अमीरूल के पास आनेवाला है. इसकी जानकारी पुलिस को पहले ही मिल गयी थी. पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ने के लिए सादी वर्दी में उस पर निगरानी शुरू कर दी.
मौका लगते ही उसे दबोच लिया गया. दोनों से पूछताछ के आधार पर और भी कई लोगों के नाम सामने आये हैं. पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola