सिलीगुड़ी: दस दिनों में 13 नये मामले सामने आने से हड़कंप, पूजा के मौसम में डेंगू का आतंक

सिलीगुड़ी. पूजा के इस मौसम में डेंगू भी पैर पसारने की ताक में हैं. पिछले दस दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या में अचानक उछाल देखकर सिलीगुड़ी नगर निगम की नींद उड़ गयी है. स्वास्थ विभाग से रिपोर्ट मिलने के साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस […]
सिलीगुड़ी. पूजा के इस मौसम में डेंगू भी पैर पसारने की ताक में हैं. पिछले दस दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या में अचानक उछाल देखकर सिलीगुड़ी नगर निगम की नींद उड़ गयी है. स्वास्थ विभाग से रिपोर्ट मिलने के साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में डेंगू से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया गया. सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में सफाइ व डेंगू के खिलाफ शहरवासियों को जागरूक करने के लिये प्रत्येक वार्ड पार्षद को निगम की ओर से दस और जिला स्वास्थ विभाग की ओर से पांच हजार रूपए दिये जाने का निर्णय लिया गया.
बीते कुछ दिनों में लगातार बारिश हुयी है. यह डेंगू फैलने में काफी मददगार है. डेंगू साफ जमे पानी में ही पनपता है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही डेंगू पीड़ितों की संख्या 56 थी जो कि बढ़कर 65 तक पहुंची थी. लेकिन पिछले दस दिनों में सिर्फ सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में डेंगू पीड़ितों की संख्या में काफी उछाल आया है. 27 सितंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में डेंगू पीड़ितों की संख्या 78 पर पहुंच गयी है. अर्थात पिछले दस दिनों में कुल 13 डेंगू के मरीज चिन्हित किये गये हैं. जनवरी से लेकर अब तक सामने आये डेंगू के कुल 78 मामलों में 17 मरीज बाहर के है. हाल ही में ये 17 लोग सिलीगुड़ी आये हैं. अलाइजर टेस्ट में इन 78 लोगों के रक्त में डेंगू के जिवाणु पाये गये हैं. आज की इस बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार निगम के सफाई कर्मचारी और स्वास्थ कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. पूजा के दौरान निगम के सभी मेयर परिषद सदस्य अपने कार्यालय में उपस्थित रहेगें.
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ते देखकर दुर्गोत्सव के इस सीजन में समस्या और गहराने की संभावना है. पिछले कई दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है. ऐसे में साफ पानी का जमना स्वभाविक है. निर्माणाधीन मकान, टायर आदि में जमा पानी डेंगूं को पनपने में सहायक है. पूजा में डेंगू पर नकेल कसने के लिये सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से कई कदम उठाये जा रहे हैं. बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर की अध्यक्षता में हुयी एक उच्च स्तरीय बैठक में मेयर अशोक भट्टाचार्य के अलावा उपमेयर राम भजन महतो, कचरा सफाई व पर्यावरण विभाग के मेयर परिषद सदस्य मुकुल सेनगुप्त, लोक निर्माण विभाग के नुरूल इस्लाम, निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भुटिया, सचिव सप्तश्री नाग, निगम के नये विरोधी दलनेता रंजन सरकार उर्फ राणा, तृणमूल वार्ड पार्षद प्रदीप गोयल, तीन नंबर बोरो कमिटी चेयरमैन सुजय घटक व स्वास्थ विभाग के सहायक अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि पिठले दस दिनों में डेंगू पीड़ितों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी हुयी है. पिछले कइ दिनों से लगातार हो रही बारिश से डेंगू ने फिर से पांव पसारना शुरू किया है. इसी को ध्यान में रखते हुए आज की बैठक की गयी है. बारिश के इस मौसम में स्प्रेइंग और फॉगिंग असरदार नहीं हो रहा है. इसके लिये और भी कार्य करने की आवश्यकता है. आगामी तीन अक्टूबर को वार्ड पार्षद, वार्ड सुपरवाइजर व स्वास्थ कर्मचारी के साथ एक बैठक की जायेगी. इसके अतिरिक्त 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सभी वार्ड पार्षद अपने इलाके में सफाई और डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिये अभियान की शुरूआत करेंगे. यह अभियान दुर्गोत्सव से लेकर पूजा सीजन में जारी रहेगा. इस अभियान के लिये प्रत्येक वार्ड पार्षद को निगम की ओर से दस और स्वास्थ विभाग की ओर से पांच हजार रूपये दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










