पहाड़ बंगाल का दिल: गौतम देव

Published at :28 Sep 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ बंगाल का दिल: गौतम देव

गोजमुमो के बंद का किया विरोध पर्यटकों को होगी भारी परेशानी सिलीगुड़ी : र्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल का दिल है और इसे कोई भी राज्य से अलग नहीं कर सकता. यह बातें राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कही. वह सिलीगुड़ी में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गोजमुमो ने […]

विज्ञापन
गोजमुमो के बंद का किया विरोध
पर्यटकों को होगी भारी परेशानी
सिलीगुड़ी : र्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल का दिल है और इसे कोई भी राज्य से अलग नहीं कर सकता. यह बातें राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कही. वह सिलीगुड़ी में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गोजमुमो ने अनावश्यक रूप से इस बंद का आह्वान किया है.
दुर्गा पूजा के इस मौसम में बंद होने से न केवल आम लोगों, बल्कि पर्यटकों को भी भारी परेशानी होगी. बंद विफल रहे तथा सामान्य जीवन पर इसका कोई असर न पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने आवश्यक तैयारियां कर ली है. इसके अतिरिक्त तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी बंद का विरोध किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तृणमूल की ओर से गोजमुमो के इस बंद के खिलाफ सिलीगुड़ी में विभिन्न स्थानों पर शांति रैली निकाली गई है.
इसके अलावा दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में भी बंद के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की ओर से रैलियां निकाली जा रही हैं. श्री देव ने आगे कहा कि कल 28 तारीख को भारी संख्या में पर्यटक न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन आयेंगे. इन पर्यटकों को पहाड़ पर विभिन्न स्थानों पर जाना है. बंद के दौरान पर्यटकों को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं. एनबीएसटीसी ने बंद के दौरान अधिक संख्या में पहाड़ पर बस चलाने का निर्णय लिया है. उन्होंने निजी वाहनों से भी पहाड़ पर बंद के दौरान वाहन चलाने की अपील की और कहा कि बंद के दौरान यदि कोई नुकसान होता है, तो इसकी पूरी भरपाई राज्य सरकार की ओर से की जायेगी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि गोजमुमो के तमाम कोशिशों के बाद भी पहाड़ पर बंद का असर नहीं पड़ेगा. राज्य सरकार के सभी कार्यालय खुले रहेंगे. कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
राज्य के मुख्य सचिव पहले ही इस आशय का निर्देश जारी कर चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बंद के दौरान वह कालिम्पोंग में रहेंगे, जबकि उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवीन्द्र घोष कर्सियांग तथा मंत्री जेम्स कुजुर दार्जिलिंग में डेरा जमायेंगे. एक प्रश्न के जवाब में श्री देव ने कहा कि सिक्किम की ओर जाने वाली एनएच-10 सड़क को बंद कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है. यदि गोजमुमो एनएच-10 को बंद कराने की कोशिश करती है तो यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन होगा. आगे की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट को करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola