जनजाति मंत्री दार्जिलिंग पहुंचे, बंद को अवैध बताया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

दार्जिलिंग. राज्य के जनजाति मामलों के मंत्री जेम्स कुजूर दार्जिलिंग आये हुए हैं. सबसे पहले वह शहर के जज बजार स्थित दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पहाड़ के तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात की. इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री ने कहा कि हाइकोर्ट ने पहाड़ पर जनजीवन सामान्य […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग. राज्य के जनजाति मामलों के मंत्री जेम्स कुजूर दार्जिलिंग आये हुए हैं. सबसे पहले वह शहर के जज बजार स्थित दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पहाड़ के तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात की. इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री ने कहा कि हाइकोर्ट ने पहाड़ पर जनजीवन सामान्य रखने का आदेश दिया है. इसलिए सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए. मंत्री श्री कूजूर ने कहा कि पहाड़ की जनता भी जनजीवन सामान्य चाहती है. हाइकोर्ट के ऐसे किसी आदेश के बारे में पूछे जाने पर मोरचा के केंद्रीय सह-सचिव विनय तामांग ने कहा कि उन लोगों को ऐसी कोई जानकारी नहीं है. दूसरी तरफ, कालिम्पोंग में राज्य के पयर्टन मंत्री गौतम देव और कर्सियांग में राज्य के उतर बंगाल विकास मंत्री रवींद्र घोष का कार्यक्रम है. खबर लिखे जाने तक कर्सियांग में मंत्री श्री घोष नहीं पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










