राजू दास समेत 100 कांग्रेस कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल

सिलीगुड़ी : दूसरे दलों से सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है. रविवार की सुबह जिला सेवक रोड स्थित जिला तृणमूल कार्यालय विधान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 14 नंबर वार्ड कांग्रेस के कई सदस्यों ने तृणमूल का दामन थाम लिया. कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में शामिल होने वालों में जिला […]
सिलीगुड़ी : दूसरे दलों से सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है. रविवार की सुबह जिला सेवक रोड स्थित जिला तृणमूल कार्यालय विधान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 14 नंबर वार्ड कांग्रेस के कई सदस्यों ने तृणमूल का दामन थाम लिया. कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में शामिल होने वालों में जिला कांग्रेस के युवा नेता राजू दास अग्रणी थे.
इनकी अगुवाई में कांग्रेस के करीब एक सौ समर्थकों ने आज तृणमूल को स्वीकार कर लिया. इन सभी के हाथ में तृणमूल का झंडा थमाकर राज्य के पर्यटन मंत्री व दार्जिलिंग जिला तृणमूल अध्यक्ष गौतम देव ने सभा का पार्टी में स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि तृणमूल का जनाधार राज्य के साथ जिले में लगातार बढ़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










