मालदा: शराब पीने से रोकने पर बदमाशों का तांडव, होटल मालिक पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2016 2:05 AM
मालदा: होटल में शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने होटल मालिक की पीट-पीट कर हत्या की कोशिश की. पिता को बचाने आये बेटे पर भी बदमाशों ने हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे यह घटना इंगलिशबाजार थाने के भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक सीमा […]
घायलों के परिवार की तरफ से स्थानीय बदमाशों मुंडा घोष, हाबल घोष और उनके दलबल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घायल होटल मालिक का नाम आशु घोष (48) और उसके बेटे का नाम बापन घोष (22) है. बापन घोष ने बताया, आरोपी मुंडा घोष इलाके में अवैध शराब का अड्डा चलाता है. घटना की रात वह होटल के एक कमरे में बैठकर शराब पीने के लिए जबरदस्ती कर रहा था. पिता ने उसे रोका, तो वह होटल के ऑफिस रूप में बैठकर ही शराब पीने लगा. बदमाशों ने धारदार हथियार से हमलाकर हमारी हत्या करने की कोशिश की. अगर होटल के कर्मचारी गुहार नहीं लगाते तो वे हमें मार ही डालते. इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










