मायूसी: समर्थक निराश, एक दिन के लिए भी पहाड़ आने की अपील, ममता का दार्जिलिंग नहीं जाना लगभग तय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2016 1:30 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री (सीएम) ममता बनर्जी इसी महीने चार दिनों के उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही है. यूं तो बंगाल में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद सीएम का उत्तर बंगाल में यह पहला दौरा है लेकिन, बीते पांच वर्षों में उत्तर बंगाल के दौरे पर जितनी बार वह आ चुकीं हैं इससे […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री (सीएम) ममता बनर्जी इसी महीने चार दिनों के उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही है. यूं तो बंगाल में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद सीएम का उत्तर बंगाल में यह पहला दौरा है लेकिन, बीते पांच वर्षों में उत्तर बंगाल के दौरे पर जितनी बार वह आ चुकीं हैं इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने इतने दौरे नहीं किये.

सूत्रों की मानें तो इसबार ममता का दार्जिलिंग दौरे पर न जाना लगभग तय है. उनका पहाड़ पर कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है. ममता का इस बार पहाड़ पर न जाने से पहाड़वासी असंतुष्ट दिखाई दे रहे हैं. पहाड़वासियों का कहना है कि सीएम को दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र से काफी लगाव रहा है लेकिन, वह इसबार पहाड़ पर क्यों नहीं आ रही, इस नाराजगी की वजह क्या है.

कार्सियांग निवासी सुमन तामांग का कहना है कि वह ममता के बड़े प्रशंसक हैं. उनकी कूटनीतिक राजनीति की वजह से ही आज पहाड़ शांत है. एक समय अपने बदहाली पर रोने को मजबूर पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग आज वापस हंस रही है. इसका पूरा श्रेय ममता को ही जाता है. श्री तामांग का कहना है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम से कम से कम एक दिन का मौका ममता को पहाड़ के लिए निकालना चाहिए था. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सीएम 27 जून यानी सोमवार को हवाई मार्ग से कोलकाता से बागडोगरा एयरपोर्ट आयेंगी. इस दिन उनका सिलीगुड़ी में कोई कार्यक्रम नहीं है.

वह बागडोगरा से सीधे अलीपुरद्वार के लिए रवाना हो जायेंगी. विदित हो कि अलीपुरद्वार को जिले गठित हुए दो साल हो गये हैं. जब ममता पहली बार मुख्यमंत्री बनी थी तभी इसकी घोषणा की थी और वर्ष 2014 में जलपाईगुड़ी जिले से अलीपुरद्वार को अलग कर नया जिला बना दिया. नये जिले के दो साल पूरे होने के उपलक्ष पर 27 जून को अलीपुरद्वार में राज्य सरकार की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. ममता उस दिन शाम को इसी सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

दूसरे दिन 28 जून यानी मंगलवार को वह जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक करेंगी. विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी. अगले दिन 29 जून यानी बुधवार को सीएम सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी-कामरांगागुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में तीन जिलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी व कूचबिहार के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करेंगी. इस दिन ममता उत्तरकन्या में ही रात बितायेंगी. अगले दिन 30 जून यानी गुरूवार को वह कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगी. सीएम दौरे को लेकर प्रशासन की नींद उड़ गयी है. अधिकारी दौरे की अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं. प्रशासनिक तत्परता भी काफी बढ़ गयी है. सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये जा रहे हैं.

कई जिलों के आलाधिकारी की पुलिस प्रशासन के साथ कई दौर की बैठक भी हो चुकी है. अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग जिला के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन के साथ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की भी मीटिंग हो चुकी है. बीते कुछ रोज से जिला प्रशासन तथा पुलिस के आलाधिकारी मिनी सचिवालय उत्तरकन्या का लगातार दौरा कर सुरक्षा का मुआयना कर रहे हैं. ममता की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके इसकी समुचित व्यवस्था की जा रही है. हालांकि ममता की सुरक्षा को लेकर हो रही तैयारी के मद्देनजर कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola