सिलीगुड़ी नगर निगम. मेयर के वार्ड में ही जारी है अवैध निर्माण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2016 1:29 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य के वार्ड में ही अवैध निर्माण की समस्या ने गंभीर रूप धारण कर लिया है. इसे लेकर अब स्थानीय लोगों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है. वर्ष 2013 में ही एक अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद भी निगम ने आज तक कोई कार्यवायी […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य के वार्ड में ही अवैध निर्माण की समस्या ने गंभीर रूप धारण कर लिया है. इसे लेकर अब स्थानीय लोगों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है. वर्ष 2013 में ही एक अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद भी निगम ने आज तक कोई कार्यवायी नहीं की है.

इस वजह से स्थानीय लोगों का भरोसा निगम से उठ चुका है. शिकायतकर्ता ने बुधवार को एक बार फिर सिलीगुड़ी नगर निगम को इस मामले में एक अरजी दी है.उन्होंने शिकायत की कॉपी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम को भी भेजी है. उनका आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी कार्यवायी ना करना अवैध निर्माण को बढ़ावा देने के बराबर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola