जयी पुल ने दिलायी तृणमूल को भारी जीत : रवींद्र नाथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2016 1:57 AM
मालदा. तीस्ता नदी के ऊपर जयी पुल निर्माण के निर्णय से ही विधानसभा चुनाव में कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत हासिल हुई है. मालदा आकर यह बातें उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवीन्द्र घोष ने कही. उन्होंने कहा कहा कि आने वाले दिनों में जयी पुल पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा, क्योंकि […]
दूर-दूर से लोग इस पुल को देखने आयेंगे. अभी बिहार में सोन नदी पर बना पुल देश का सबसे लंबा पुल है. उस पुल की लंबाई साढ़े चार किलोमीटर है. जयी पुल की लंबाई इससे भी अधिक होगी. इससे पहले उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवीन्द्र नाथ घोष मालदा पहुंचे. उन्होंने अपने मंत्रालय के काम-काज का जायजा लिया. वह अपने दफ्तर भी पहुंचे. पुराने सर्किट हाउस में स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने विकास को लेकर जिला अधिकारी शरद द्विवेदी के साथ एक बैठक भी की.
बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मालदा जिले में उनके मंत्रालय की ओर से 20 परियोजनाओं पर काम चल रहा है. इनमें सबसे बड़ी परियोजना भुतनी पुल का निर्माण है. कुल 103 करोड़ रुपये खर्च कर इस पुल का निर्माण हो रहा है. 27 फरवरी 2014 को तत्कालीन उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने इस परियोजना की शुरूआत की थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका शिलान्यास किया था. इसके अलावा मानिकचक ब्लॉक में साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से नये कॉलेज भवन का निर्माण का काम चल रहा है.
काम करीब-करीब पूरा होने को है. कई सड़कों का निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है. भुतनी पुल का करीब आधा काम हो गया है. पुल के चालू होने में अभी भी कम से कम दो साल लेंगे. इस परियोजना पर अब तक 48 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. श्री घोष ने कहा कि उनके मंत्रालय के अधीन पहले से ही इतने काम हो रहे हैं कि उसी को फंड उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है. इसके अलावा और भी कई परियोजनाओं को शुरू करने का निर्णय लिया गया है. उम्मीद है कि राज्य सरकार उनके मंत्रालय को और अधिक फंड देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










