पश्चिम बंगाल में रेलवे का आधारभूत ढांचा विकसित करने पर रेल मंत्री का जोर, जल्द शुरू होगा वैगन उत्पादन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 2:00 AM
कोलकाता:बर्दवान जिले के कुल्टी में रेल वैगन कारखाना स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द यहां रेल वैगन का उत्पादन शुरू हो जायेगा. यह जानकारी गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एमसीसी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दी. उन्होंने बताया कि इस कारखाने […]
राज्य सरकार ने सभी तरह से सहयोग किया है. विचार यह है कि कैसे मौजूदा बुनियादी ढांचे का पुनर्विकास किया जाए और इसे राज्य में बढ़ाया जाये. केंद्र सरकार ने पहले ही राज्य में निवेश का हिस्सा बढ़ा चुकी है. वर्ष 2016-17 में रेल मंत्रालय ने बंगाल में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 4000 करोड़ रुपये आवंटित किया है. उन्होंने कहा कि कोलकाता शहर के लिए एकीकृत यातायात प्रणाली बनाने का विचार है. इस मौके पर रेलवे बोर्ड के सदस्य हेमंत कुमार व एके मित्तल ने भी रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी. चेंबर के अध्यक्ष मनीष गोयनका ने स्वागत भाषण रखा और उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










