नदी किनारे से गर्भवती महिला का शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2016 1:47 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. फांसीदेवा थाना अंतर्गत चिकनामाटी इलाके से होकर गुजरने वाली महानंदा नदी किनारे से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मंगलवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर पहुंची फांसीदेवा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. फांसीदेवा थाना अंतर्गत चिकनामाटी इलाके से होकर गुजरने वाली महानंदा नदी किनारे से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मंगलवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर पहुंची फांसीदेवा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

बुधवार को महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा जायेगा. मंगलवार की सुबह करीब दस बजे भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाका चिकनामाटी के महानंदा नदी किनारे से स्थानीय एक विवाहिता का शव बरामद हुआ. पुलिस ने महिला की पहचान चट्टी गांव निवासी शुकूरमनी हेमब्रम के रूप में करायी है. महिला का पति रवि हेमब्रम चाय बागान का श्रमिक है.सूत्रों‍ से मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले ही इन दोनों का विवाह हुआ था.

मृत महिला गर्भवती थी. मंगलवार को उसे प्रसव के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भरती कराया जाना था. रवि ने उसे ले जाने के लिये गाड़ी सहित सभी तैयारिया पूरी कर ली थी. इस घटना के बाद से महिला का परिवार सदमें मे है. घटना की जानकारी मिलते ही पांसीदेवा थाना की पुलिस ने शव निकालने के लिये समाजसेवी कशमेरा को बुलाया. कशमेरा ने शव नदी से निकाल कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola