बार-बालाओं की महफिल के नाम पर देह व्यापार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 9:00 AM
विज्ञापन
मालदा : मालदा के कई होटलों, ढाबों और निजी मनोरंजन पार्कों में नाच-गाने की महफिल के बीच बार-बालाओं का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. हाल ही में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डों के खिलाफ अभियान चलाकर कई लोगों की धर-पकड़ की तो यह मामला उजागर हुआ. मालदा जिले के पड़ोसी राज्यों बिहार-झारखंड और […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा के कई होटलों, ढाबों और निजी मनोरंजन पार्कों में नाच-गाने की महफिल के बीच बार-बालाओं का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. हाल ही में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डों के खिलाफ अभियान चलाकर कई लोगों की धर-पकड़ की तो यह मामला उजागर हुआ. मालदा जिले के पड़ोसी राज्यों बिहार-झारखंड और पड़ोसी देश बांग्लादेश से इन बार- बालाओं को बदमाश गिरोह ला रहे हैं. जैसा कि होता है, यह पूरा धंधा बाहुबलियों के संरक्षण में चल रहा है.
बदमाशों का एक गिरोह नाच-गाने की महफिलों के नाम पर कमसिन युवतियों से देह व्यापार करवा कर मोटा माल कमा रहा है. बार-बालाओं का अर्द्धनग्न नृत्य पेश करके और इसके बाद देह व्यापार करवाकर, इस धंधे के सरगना एक-एक रात में लाखों रुपये कमा रहे हैं. इनके जाल में फंसकर कुछ व्यवसायी और युवक अपना सबकुछ लुटा रहे हैं.
पुलिस को पता चला है कि शहर के कई होटलों और एक-दो निजी मनोरंजन पार्कों में नाच-गाने के नाम पर देह व्यापार की जानकारी पुलिस को मिली है. देह व्यापार के अलावा बार-बालाओं के नाच-गान की गैरकानूनी महफिलों में ड्रग्स खरीद-बिक्री का धंधा भी जोरों पर चल रहा है. अभी तक यह सब दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के नाइटक्लबों में होने की बात सुनने को मिलती थी, लेकिन ऐसा मालदा में होने की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










