इलाज नहीं करने पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 8:59 AM
विज्ञापन
घायल बाइक सवार के परिजनों पर आरोप घायल को मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया मालदा : दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का इलाज नहीं करने के आरोप में एक नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की गयी. तोड़फोड़ का आरोप घायल व्यक्ति के करीबियों और परिजनों पर लगा है. शनिवार तड़के यह घटना ओल्ड मालदा थाने […]
विज्ञापन
घायल बाइक सवार के परिजनों पर आरोप
घायल को मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया
मालदा : दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का इलाज नहीं करने के आरोप में एक नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की गयी. तोड़फोड़ का आरोप घायल व्यक्ति के करीबियों और परिजनों पर लगा है.
शनिवार तड़के यह घटना ओल्ड मालदा थाने के सदरघाट इलाके में घटी. नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की शिकायत पर पुलिस ने घायल व्यक्ति के चार करीबियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि चिकित्सा नहीं करने को लेकर परिवार की तरफ से नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इन दोनों शिकायतों की पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदरघाट इलाके में मालदा-नालागोला राज्य सड़क पर मोटरबाइक से तड़के तीन दोस्त कहीं जा रहे थे. साहापुर में मोटरसाइकिल के बेकाबू हो जाने की वजह से हादसा हो गया. सड़क पर गिरने की वजह से बाइक चालक तनय सरकार (22) बुरी तरह जख्मी हो गये. पीछे बैठे दोनों दोस्त भी चोटिल हो गये.
इस हालत में उन्हें किसी तरह वहां से आधा किलोमीटर दूर सदरघाट इलाके के एक नर्सिंग होम में लाया गया. लेकिन वहां घायल बाइक चालक के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं हो पायी. इससे नाराज होकर घायल के दोनों दोस्तों ने हंगामा शुरू कर दिया.उन्होंने फोन करके और लोगों को भी बुला लिया. इसके बाद घायल चालक के करीबियों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी.
पुलिस ने बताया कि घायल युवक तनय सरकार का घर मंगलबाड़ी इलाके में है. नर्सिंग होम में चिकित्सा नहीं होने पर उसके सगे-संबंधी उसे मालदा मेडिकल कॉलेज ले गये. घायल युवक के परिवार का आरोप है कि सड़क हादसे में तनय सरकार की नाक और मुंह से खून गिर रहा था. उसे किसी तरह नर्सिंग होम लाया गया. लेकिन नर्सिंग होम संचालकों ने दरवाजा तक नहीं खोला. इससे कुछ लोग नाराज जरूर हो गये. लेकिन किसी ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










