आज राज्यपाल से मिलेंगे गोजमुमो नेता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 8:59 AM

विज्ञापन

विमल गुरूंग करेंगे टीम का नेतृत्व जीटीए सभा को लेकर होगी बातचीत राजभवन की सुरक्षा कड़ी दार्जिलिंग : गोजमुमो नेताओं की एक टीम कल 5 जून को राज्य के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलेगी. यह जानकारी मोरचा प्रमुख विमल गुरूंग के प्रमुख सलाहकार स्वराज थापा ने दी है. राज्यपाल से मिलने वाली टीम में जीटीए […]

विज्ञापन
विमल गुरूंग करेंगे टीम का नेतृत्व
जीटीए सभा को लेकर होगी बातचीत
राजभवन की सुरक्षा कड़ी
दार्जिलिंग : गोजमुमो नेताओं की एक टीम कल 5 जून को राज्य के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलेगी. यह जानकारी मोरचा प्रमुख विमल गुरूंग के प्रमुख सलाहकार स्वराज थापा ने दी है.
राज्यपाल से मिलने वाली टीम में जीटीए चीफ विमल गुरूंग के अलावा पार्टी महासचिव रोशन गिरी, सहसचिव एंव जीटीए सभासद विनय तामांग,सभासद अनित थापा,सभासद डा आरबी भुजेल,स्वराज थापा और मोरचा केन्द्रीय कमिटि सदस्य आर मोक्तान शामिल हैं. कल 5 जून रविवार की सुबह साढे 10 बजे स्थानीय राजभवन में राज्यपाल से यह सभी नेता मिलेंगे.
इस बैठक के दौरान जीटीए सभा के विभिन्न मुद्दों को लेकर चरचा होने की संभावना है. 1 जून को राज्य के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी सप्ताह दिन के दौरे पर दार्जिलिंग आये हुये हैं ओर वो यहां के राजभवन रूके हैं.राज्यपाल यहां रूकने को लेकर राजभवन परिसर में कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था की गयी है.इधर डा. पीसी मेहताप और नन्दी मेहताप ने राज्यपाल त्रिपाठी को राजबाडी स्थित राज महल में खाने का न्यौता दिया है.राज्यपाल 7 जून को पहाड़ से कोलकता लौट जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola