अचानक एनालॉग केबल टीवी सेवा बंद, सिलीगुड़ी के हजारों ग्राहक टीवी देखने से वंचित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 1:56 AM
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में अचानक एनालॉग केबल टीवी सेवा बंद होने से हजारों लोग टीवी देखने से वंचित हो गये हैं. बुधवार को सिलीगुड़ी शहर के सभी तीनों प्रमुख केबल ऑपरेटरों ने अचानक एनालॉग सिगनल देना बंद कर दिया. जिसकी वजह से गुरुवार को दिन भर सेटटॉप बॉक्स लेने के लिए मारा-मारी मची […]
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राइ ने 31 मार्च को ही एनालॉग केबल टीवी सेवा बंद करने का निर्देश दिया था. उसके बाद भी यहां के केबल ऑपरेटर इस सेवा को जारी रखे हुए थे. इस बीच, केबल ऑपरेटरों ने अपने ग्राहकों को सेटटॉप बॉक्स मुहैया कराना भी शुरू कर दिया था, लेकिन सेटटॉप बॉक्स की कीमत इतनी अधिक रखी गई कि काफी ग्राहक सेटटॉप बॉक्स नहीं खरीद सके.
ट्राइ ने सभी जिलों के नोडल ऑफिसरों को तत्काल इस सेवा को बंद करने का निर्देश दिया था. जिले के नोडल ऑफिसर जिला अधिकारी होते हैं. उनकी ओर से सिलीगुड़ी के सभी केबल ऑपरटरों को एनालॉग सिगनल बंद करने का निर्देश दिया गया. उसके बाद सभी केबल ऑपरेटरों की एक बैठक हुई और सिगनल को बंद कर दिया गया. श्री चौरसिया ने कहा कि केबल ऑपरेटरों के पास सेटटॉप बॉक्स की कोई कमी नहीं है. ऐसे 80 प्रतिशत से अधिक लोगों ने पहले ही सेटटॉप बॉक्स लगा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










