उत्पात: एक एएसआइ और कांस्टेबल घायल, पुलिस टीम पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 7:45 AM
मालदा. बदमाशों हमले में इंगलिश बाजार थाना के एक एएसआइ और कांस्टेबल बुरी तरह से घायल हो गये हैं. दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. मंगलवार की रात करीब 11 बजे यह सनसनीखेज घटना मालदा शहर से 12 किलोमीटर दूर महदीपुर पंचायत के पियासबाड़ी इलाके में राज्य सड़क पर घटी. घायल एएसआइ […]
उनके हाथ, सिर तथा पेट में धारदार हथियार से हमले के निशान हैं. हमले की इस घटना के बाद इंगलिश बाजार थाना से बड़ी संख्या में पुलिस वाले पियासबाड़ी इलाके में पहुंचे.रात भर अभियान चलाकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इन सबके पास से एक राउंड गोली के साथ पाइपगन, एक धारदार हथियार भी जब्त किया है. पुलिस ने इन लोगों के एक चार चक्का वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी बदमाश महदीपुर इलाके में लूटपाट की योजना बना रहे थे. यह इलाका वाणिज्यिक रूप से काफी सुदृढ़ है और भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है. सभी बदमाशों ने पहले एक ट्रैक्टर को रोक कर उसमें लूटपाट की थी. इस बात की सूचना इंगलिश बाजार थाना को मिली. दोनों पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. तभी 15 से 20 बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. सूचना मिलते ही इंगलिश बाजार थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया. तब तक सभी बदमाश फरार हो गये थे. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया. उसके बाद रात में ही महदीपुर के पियासबाड़ी इलाके में पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया, जिसमें 12 लोग पकड़े गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










