रेलवे की जमीन पर कब्जा का मामला गरमाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 7:45 AM
सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी)-सिलीगुड़ी के आस-पास में रेलवे की जमीन पर जबरन दखल के मामले को लेकर कटिहार रेल मंडल के प्रबंधक (डीआरएम) उमा शंकर एस यादव ने बंगाल सरकार को घेरा है. बंगाल सरकार पर यह तीखा हमला श्री यादव ने बुधवार को एनजेपी के गेटबाजार स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक (एरिया मैनेजर) के प्रशासनिक भवन […]
अन्य मदों में 38.27 करोड़ रूपये का आय हुआ. सकल आय के रूप में कुल 1732.11 करोड़ की प्राप्ति हुई. वहीं, टिकट चेकिंग के दौरान 2 लाख 24 हजार 841 बेटिकट यात्रियों से 11.37 करोड़ रूपये वसूले गए. स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी फैलाने वाले 20 हजार 408 लोगों से भी रेलवे ने 21.36 लाख रूपये वसूल किया. श्री यादव ने बताया कि कटिहार मंडल के विभिन्न स्टेशन जहां विश्रामालय व शयनशाला मौजूद है, वहां यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरु कर दी गयी है. इस वर्ष मार्च महीने में वैगन इंटरचेंज 4451.5 वैगन प्रतिदिन किया गया, जो अब-तक का सर्वश्रेष्ठ इंटरचेंज है.
उन्होंने बताया कि 2014 के जून महीने में 243.40 वैगंस प्रतिदिन लदान किया गया, जो अब-तक का सर्वश्रेष्ठ लदान रहा. उसी अवधि में मक्के का 78 रेक लदान हुआ, जो अब-तक का सर्वश्रेष्ठ है. वीपी में बीडी लदान का नया यातायात एकलाखी स्टेशन से शुरू हुआ एवं इस वर्ष मार्च महीने तक 37 वीपी का लदान हुआ. इस वर्ष जनवरी महीने में 354.90 वैगन प्रतिदिन की दर से अनलोड किया गया, जो अब-तक का सर्वश्रेष्ठ है. श्री यादव ने बताया कि 2015-16 में कटिहार मंडल में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का समयपालन 88.44 फिसदी रहा. उन्होंने कहा कि इस अवधि में ट्रेन नंबर 13063/13064 हावड़ा-बालुरघाट सप्ताह में दो बार एवं 18629/18630 सप्ताह में एक बार नयी ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ.
साथ ही 52455/52456 दार्जिलिंग-कर्सियांग ट्वाय ट्रेन को महानदी तक विस्तारित किया गया. 27 विभिन्न ट्रेनों में 32 अतिरिक्त कोच लगाये गये. एलइडी फिटिंग को कटिहार मंडल में अपनाया गया, इसके इस्तेमाल से रेलवे को कुल 29 लाख 88 हजार 175 रूपये की वार्षिक बचत हुई. वहीं, एनजेपी में 2014 के 14 अगस्त को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक ने एक टन क्षमतावाला नया यंत्रीकृत लांड्री का शुभारंभ किया. श्री यादव ने बताया कि कटिहार मंडल के छोटे-छोटे स्टेशनों में सोलर पैनल लगाये जायेंगे. फिलहाल तेलता, आजमनगर, मुकरिया, धचना व सुधानी स्टेशनों में सोलर सिस्टम चालू है. एनजेपी और सिलीगुड़ी जंक्शन को और अधिक विकसित करने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










