अल्केमिस चाय बागान का संकट गहराया, जिला अधिकारी से मिले श्रमिक पांच से अनशन की दी धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 7:43 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में स्थित अल्केमिस चाय बागानों में संकट और गहरा हो गया है. श्रमिक असंतोष की वजह से पिछले कई दिनों से इस कंपनी के चाय बागानों का माहौल गर्म है. आरोप है कि प्रबंधन ने कई महीनों से कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी है. इसके अलावा राशन तथा अन्य मदों में […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में स्थित अल्केमिस चाय बागानों में संकट और गहरा हो गया है. श्रमिक असंतोष की वजह से पिछले कई दिनों से इस कंपनी के चाय बागानों का माहौल गर्म है.
आरोप है कि प्रबंधन ने कई महीनों से कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी है. इसके अलावा राशन तथा अन्य मदों में भी करीब आठ करोड़ रुपये का बकाया है. इस चाय बागान में काम करने वाले श्रमिक पिछले कई दिनों से बकाया भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन करते रहे हैं, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ. चाय बागान में स्थिति जस की तस बनी हुई है.

तनख्वाह नहीं मिलने की वजह से यहां काम कर रहे चाय श्रमिकों का हाल खराब है. इन लोगों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गये हैं. अल्केमिस चाय बागानों के श्रमिकों ने बुधवार को दार्जिलिंग के जिला अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव से मुलाकात कर यथाशीघ्र इस मामले में दखल देने की मांग की है. जिला अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया है. श्रमिकों को यथाशीघ्र बकाया नहीं मिलने की स्थिति में पांच जून से अनशन की धमकी दी गई है. जिला अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने श्रमिकों को कहा है कि सात दिनों के अंदर वह इस समस्या के समाधान की कोशिश करेंगे. पांच जून से चाय श्रमिक चाय बागान भी नहीं जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola