आज सिलीगुड़ी आयेंगे नये उत्तर बंगाल विकास मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 7:43 AM
सिलीगुड़ी. राज्य में चुनावी गहमा-गहमी खत्म होने के बाद तृणमूल के सत्ता संभालते ही सभी नवनियुक्त मंत्री अपने काम में जुट गये हैं. कोलकाता में शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों एवं नेताओं का अपने-अपने क्षेत्र में जाने का क्रम शुरू हो गया है. अगले दो दिनों में सिलीगुड़ी में भी मंत्रियों एवं नेताओं का […]
34 वर्षों तक वाम मोरचा के शासनकाल में करीब 20 वर्षों तक उत्तर बंगाल के सत्ता का प्रमुख केन्द्र सिलीगुड़ी रहा. तब सिलीगुड़ी के वर्तमान विधायक वाम मोरचा सरकार में मंत्री हुआ करते थे. उन्हें उत्तर बंगाल का अघोषित मुख्यमंत्री माना जाता था. वह अपना अधिकांश वक्त सिलीगुड़ी में बिताते थे और सत्ता की धुरी उनके इर्द-गिर्द घुमती थी. 2011 में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल की सरकार बनी और उत्तर बंगाल में सत्ता का प्रमुख केन्द्र सिलीगुड़ी ही रहा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्ता संभालते ही उत्तर बंगाल के विकास के लिए उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय के नाम से एक नये मंत्रालय का गठन कर दिया और गौतम देव इसके मंत्री बने. पांच वर्षों के शासनकाल में गौतम देव भी एक तरह से उत्तर बंगाल के अघोषित मुख्यमंत्री थे. उन्होंने राज्य में मिनी सचिवालय उत्तरकन्या का निर्माण करवाया और यहां तक कि हिलकार्ट रोड पर अलग से उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय का भवन बना दिया. वह भी अधिकांश समय सिलीगुड़ी में देते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










