गौड़ बंग विश्वविद्यालय ने किया कमाल, 11 दिन में घोषित किया रिजल्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2016 1:32 AM
मालदा: गौड़ बंग विश्वविद्यालय ने 11 दिनों के अंदर ही परीक्षा परिणाम घोषित कर कमाल कर दिखाया है. वाइस चांसलर गोपाल चंद्र मिश्र ने यह जानकारी संवाददाताओं को दी. उन्होंने बताया कि बीए तृतीय वर्ष की लिखित परीक्षा तीन मार्च से 14 मार्च तक हुई थी. उसके बाद 11 मई तक प्रैक्टिकल हुआ. कॉपियों की […]
ऑनर्स में वह 663 अंक पाने में सफल रही है. द्वितीय स्थान पर गौड़ कॉलेज के पाल कर्मकार रहे हैं, जबकि तीसरा स्थान गौड़ कॉलेज के ही बिनय साहा को मिला है. जेनरल में मालदा कॉलेज की नंदिता झा प्रथम, कालियाचक कॉलेज की शबनम खातून द्वितीय तथा मालदा कॉलेज का छात्र मोहम्मद नजमूल पूरे विश्वविद्यालय में तीसरे स्थान पर रहा है. गौड़ बंग विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में सबसे शानदार परीक्षा परिणाम गाजोल कॉलेज का रहा. इस कॉलेज के करीब 92 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. दूसरे स्थान पर मालदा का एडम्स कॉलेज है. गौड़ कॉलेज 91.19 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










