कोलकाता एयरपोर्ट से साढ़े तीन किलो सोना जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 8:21 AM
कोलकाता. कोलकाता एयरपोर्ट से कस्टम ने शनिवार देर रात थाई एयरवेज के सात विमान यात्रियों के पास से साढ़े तीन किलो ग्राम सोना जब्त किया. वे सभी देर रात थाई एयरवेज के विमान से बैकांक से कोलकाता आये थे. उन्होंने अपने पॉकेट में सोना छिपा कर रखा था. तलाशी के दौरान उन सभी के पास […]
कोलकाता. कोलकाता एयरपोर्ट से कस्टम ने शनिवार देर रात थाई एयरवेज के सात विमान यात्रियों के पास से साढ़े तीन किलो ग्राम सोना जब्त किया.
वे सभी देर रात थाई एयरवेज के विमान से बैकांक से कोलकाता आये थे. उन्होंने अपने पॉकेट में सोना छिपा कर रखा था. तलाशी के दौरान उन सभी के पास से साढ़े तीन किलो गोल्ड बार जब्त किया गया.
जब्त सोने की कीमत एक करोड़ दो लाख एक हजार 190 रुपये बतायी गयी है. पकड़े गये विमान यात्रियों में विवेक सिंह और उसके साथी शामिल हैं. बताया जाता है कि वे तस्करी के लिए बैकांक से सोना लेकर कोलकाता आये थे. सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










