आतंक: पुजारी को पीटा, प्रतिमा तोड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 8:21 AM
विज्ञापन
हावड़ा. पूजा स्थल के पास तेज गति से बाइक चलाने का प्रतिवाद करने पर बाइक सवारों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की. मां काली की प्रतिमा को भी नहीं बख्शा. यह घटना जगाछा थाना अंतर्गत इच्छापुर के सोमचंडी तल्ला इलाके की है. घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक […]
विज्ञापन
हावड़ा. पूजा स्थल के पास तेज गति से बाइक चलाने का प्रतिवाद करने पर बाइक सवारों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की. मां काली की प्रतिमा को भी नहीं बख्शा. यह घटना जगाछा थाना अंतर्गत इच्छापुर के सोमचंडी तल्ला इलाके की है. घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वारदात को अंजाम देनेवाले सभी युवक भाग निकले थे. घटना का मुख्य आरोपी सुमन घोष बताया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन घोष के पिता को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, सोमचंडी तल्ला में स्थानीय क्लब की ओर से काली पूजा आयोजित की गयी थी. प्रत्येक वर्ष बड़े स्तर पर यह पूजा आयोजित की जाती है. शनिवार देर रात पूजा होने के दौरान सुमन घोष व उसके साथी पूजा स्थल के पास तेज गति से बाइक चला कर वहां बैठी महिलाओं को तंग कर रहे थे. क्लब के सदस्यों ने तेज गति से बाइक चलाने का प्रतिवाद किया, लेकिन यह प्रतिवाद करना मंहगा पड़ा. आधा घंटा बाद सुमन अपने कई साथियों को लेकर वहां पहुंचा व क्लब के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए प्रतिमा को भी तोड़ डाला. पूजा करने आये पुजारी को भी पीटा गया. पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया.
पूजा में शामिल महिलाओं के बीच भगदड़ मच गयी. यह तांडव 40 मिनट तक चलता रहा. खबर मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन हमलावर भागने में सफल रहे. पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी फरार है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट बैठायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










