सतर्कता दिवस पर टिकट जांच अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 8:20 AM

विज्ञापन

कोलकाता: भारतीय रेलवे में मनाये जा रहे रेल हमसफर सप्ताह के चौथे दिन रविवार को सियालदह रेल मंडल में सतर्कता दिवस मनाया गया. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल और कॉमर्सियल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बेटिकट और अवैध लगेज के साथ यात्रा करनेवाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसमें बड़ी संख्या में बगैर टिकट […]

विज्ञापन
कोलकाता: भारतीय रेलवे में मनाये जा रहे रेल हमसफर सप्ताह के चौथे दिन रविवार को सियालदह रेल मंडल में सतर्कता दिवस मनाया गया. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल और कॉमर्सियल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बेटिकट और अवैध लगेज के साथ यात्रा करनेवाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया.

इसमें बड़ी संख्या में बगैर टिकट करनेवाले यात्रियों को हिरासत में लिया गया. उनमें से कई लोगों को जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया, जबकि कुछ को जुर्माना नहीं दे पाने पर जेल भी जाना पड़ा. अभियान में आइजी कम मुख्य सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार ढाका, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सियालदह आशीष कुमार, सियालदह इंस्पेक्टर एसपी गुप्ता आदि शामिल थे.

महिला बोगी में यात्रा करते पांच पकड़े गये
रेलवे सुरक्षा बल नॉर्थ पोस्ट ने अभियान चला कर 13028 डाउन लोकल ट्रेन की महिला बोगी में यात्रा करने के आरोप में पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों के नाम उत्पल तपदार, आकाश दास, मंटू बारुई, इसलाम शेख और नारायण बाउरी हैं. आरोपियों को सोमवार को हावड़ा कोर्ट में पेश किया जायेगा. पांचों के खिलाफ रेलवे एक्ट 162 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस दौरान नॉर्थ पोस्ट थाने द्वारा एसएलआर बोगी में यात्रा करने के आरोप में आठ लोगों को, जबकि दिव्यांग बोगी में यात्रा करने के आरोप में 10 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. इस तरह का अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola