मालदा में नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन में हुई सभा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 8:14 AM
मालदा: वाम मोरचा और कांग्रेस का गंठबंधन बना रहेगा. यह संदेश संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस की अध्यक्ष तथा सांसद मौसम नूर और जिला वाम मोरचा के कन्वेनर तथा सीपीएम के जिला सचिव अंबर मित्र ने दिया. रविवार को मालदा शहर के टाउन हॉल में नवनिर्वाचित गंठबंधन विधायकों के अभिनंदन में आयोजित एक सभा के […]
साथ ही उन्होंने गंठबंधन विधायकों से कहा कि अगर जिले में कहीं भी राजनीतिक अशांति होती है या हमला होता है, तो वहां गठबंधन के सभी ग्यारह विधायक एकजुट होकर जवाब दें. अभिनंदन सभा में मोथाबाड़ी की कांग्रेस विधायक सबीना यास्मीन, इंगलिशबाजार नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद दंपती नरेन्द्र नाथ तिवारी व अंजू तिवारी और दक्षिण मालदा कांग्रेस के सांसद अबु हासेम खान चौधरी (डालू) मौजूद नहीं थे. इसे लेकर राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. अभिनंदन सभा में वाम मोरचा के अन्य सहयोगी दलों के नेता भी दिखायी नहीं दिये.
हालांकि कांग्रेस नेता नरेन्द्रनाथ तिवारी ने अटकलों को बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा, मुझे और मेरी पत्नी को निमंत्रण ही नहीं दिया गया. फिर हम क्यों जायेंगे? जो गये उन्होंने अच्छा किया. हमें बुलाया नहीं गया, इसलिए हम नहीं गये. मोथाबाड़ी की विधायक सबीना यास्मीन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. हालांकि एसएमएस करके उन्होंने बताया कि वह व्यस्त हैं और बाद में बात करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










