जॉन के साम्राज्य पर कब्जे को लेकर जारी है जंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 8:13 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) इलाके में तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी के दिवंगत दबंग नेता विजन नंदी ‘जॉन’ के साम्राज्य पर कब्जे को लेकर पार्टी के ही दो गुटों प्रसेनजीत राय और जॉन के भाई जयदीप नंदी के बीच जारी हिंसक संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. जॉन के मारे जाने के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) इलाके में तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी के दिवंगत दबंग नेता विजन नंदी ‘जॉन’ के साम्राज्य पर कब्जे को लेकर पार्टी के ही दो गुटों प्रसेनजीत राय और जॉन के भाई जयदीप नंदी के बीच जारी हिंसक संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. जॉन के मारे जाने के बाद से ही दोनों गुटों के बीच यह संघर्ष हो रहा है. एनजेपी स्टेशन इलाके में दो दिनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. शुक्रवार रात से एकबार फिर दोनों गुटों के बीच शुरू हुए हिंसक संघर्ष के बाद आतंक का माहौल रविवार को भी बरकरार था.
हालांकि शनिवार को आइएनटीटीयूसी के दार्जिलिंग जिला कमेटी के अध्यक्ष अरूप रतन घोष ‘भाई दा’ ने तल्ख तेवर दिखाते हुए एनजेपी व डाबग्राम-फूलबाड़ी की पार्टी यूनिट भंग कर दी थी. साथ ही प्रसेनजीत और जयदीप दोनों गुटों को अनुशासन में रहने व शांति व्यवस्था बरकरार रखने की चेतावनी दी थी, लेकिन भाई दा की इस चेतावनी का दोनों गुटों के बीच कोई असर नहीं पड़ा. चेतावनी दिये 12 घंटा भी नहीं बीता कि जयदीप गुट के प्रमुख समर्थक निर्मल देवनाथ के कोल्ड स्टोर (हिमघर) में रात करीब एक बजे बमबाजी की घटना हुई. लगातार दो बमों के जोरदार धमाकों से एनजेपी इलाके के शांतिनगर का विनय मोड़ दहल उठा. लोगों ने आतंक के साये में रात बितायी. सूचना पाकर भक्तिनगर इलाके में रहनेवाले निर्मल देवनाथ व भक्तिनगर थाना एवं एनजेपी चौकी के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.

श्री देवनाथ ने इस बमबाजी को लेकर प्रसेनजीत गुट के अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध रात में ही एनजेपी पुलिस चौकी में एफआइआर दायर कराया है. श्री देवनाथ का कहना है प्रसेनजीत और उसके समर्थक उसे काफी दिनों से जयदीप का साथ छोड़कर उनके गुट में शामिल होने के लिए दबाव दे रहे थे, अन्यथा जान से मारने व बर्बाद करने की धमकी दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि उनके कोल्ड स्टोर पर बमबाजी प्रसेनजीत के इशारे पर ही करायी गयी है. इस बाबत प्रसेनजीत राय से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की काफी कोशिश की गयी, लेकिन फोन बंद रहने के कारण संपर्क नहीं हो सका. विदित हो कि जॉन की मौत के बाद प्रसेनजीत राय को पार्टी ने आइएनटीटीयूसी की एनजेपी यूनिट और जयदीप नंदी को डाबग्राम-फूलबाड़ी यूनिट का दायित्व सौंपा था. इसके बावजूद एनजेपी यूनिट को लेकर दोनों गुट प्रायः ही आपस में भिड़ते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola