ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मन घीसिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 2:07 AM
विज्ञापन
दार्जिलिंग. राज्य में नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गोरामुमो प्रमुख मन घीसिंग भी शामिल होंगे. यह जानकारी पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता एंव पूर्व विधायक एनवी छेत्री ने दी है.स्थानीय डा जाकिर हुसेन रोड स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यलय में केन्द्रीय कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुयी. बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग. राज्य में नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गोरामुमो प्रमुख मन घीसिंग भी शामिल होंगे. यह जानकारी पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता एंव पूर्व विधायक एनवी छेत्री ने दी है.स्थानीय डा जाकिर हुसेन रोड स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यलय में केन्द्रीय कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुयी.
बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये श्री छेत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी प्रमुख मन घीसिंग को आंमत्रित किया गया है और वह इसमें शामिल होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की नयी सरकार पहाड़ की समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठायेगी.
श्री छेत्री ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में भले ही मोरचा की जीत हुयी हो,लेकिन जीत का अंतर ज्यादा नहीं है. नगरपालिका चुनाव में गोरामुमो के हिस्सा लेने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. इसबीच, आज दोपहर को पहाड के तीन मोरचा विधायक कोलकता के लिये रवाना हो गए. बिमल गुरूंग भी दिल्ली से कोलकाता पहुंच गए हैं. श्री गुरूंग तथा मोरचा के तीनों विधायक भी ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










