उत्तरबंग विश्वविद्यालय: आज से शुरू होगा नामांकन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 2:06 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. परीक्षा परिणाम घोषित होने के करीब 10 दिन बाद उत्तर बंग विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलजों नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. 16 मई को पश्चिम बंगाल राज्य उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था. राज्य में चुनाव प्रक्रिया समाप्त ना होने की वजह से नामांकन शुरू होने में देरी हुयी. […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. परीक्षा परिणाम घोषित होने के करीब 10 दिन बाद उत्तर बंग विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलजों नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. 16 मई को पश्चिम बंगाल राज्य उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था. राज्य में चुनाव प्रक्रिया समाप्त ना होने की वजह से नामांकन शुरू होने में देरी हुयी. शुक्रवार से उत्तरबंग विश्वविद्यालय के अधीन महाविद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है.

उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अधीन कुल 46 डिग्री कॉलेज हैं. 27 मई से इन सभी कॉलेजों में ऑनलाइन फॉर्म भरने का काम शुरू हो जायेगा. नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी. इसके लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. नामांकन के लिये विश्वविद्यालय की ओर से निर्देशिका जारी कर दिया गया है. राज्य विधानसभा चुनाव में जिन कॉलेजों पर चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा बलों को रखा गया था, वहां 30 मई से ऑनलाईन नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पांच मई को पूरे राज्य में मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी थी. परिणाम की घोषणा 19 मई को होनी थी. उसके बाद ऑनलाईन नामांकन प्रक्रिया 30 मई से शुरू की घोषणा की गयी थी.फिलहाल इसमें थोड़ा बदलाव किया गया. ऑल बंगाल प्रिंनसिपल काउसिंल की बैठक में 27 मई से ऑनलाईन नामांकन शुरू करने का निर्णय लिया गया. प्रतिष्ठा(ऑनर्स) में नामांकन की प्रक्रिया 28 जुलाई तक एवं साधारण विभाग का नामांकन 4 अगस्त तक समाप्त किये जाने का निर्देश दिया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से 21 जुलाई से प्रतिष्ठा(ऑनर्स) एवं 8 अगस्त से साधारण कोर्स का क्लास शुरू हो जायेगा.

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई से ऑनलाईन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. नामांकन के लिये रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 जून है. बैंक चालान के माध्यम से नामांकन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 जून है. 9 जून को प्रतिष्ठा विभाग की पहली मेधा तालिका जारी कर दी जायेगी. दूसरी मेधा सूची 13 जून को जारी होगी. काउसिंलिग भी ऑनलाईन ही होगी. पहली मेधा सूची की ई-काउसिंलिग 14 जून तथा 23 जून तक दूसरी मेधा तालिका की ई-काउसिंलिग समाप्त कर दी जायेगी. इसके अलावे 9 जुलाई को साधारण स्नातक कोर्स की मेधा तालिका प्रकाशित कर दी जायेगी. 4 अगस्त तक साधारण कोर्स की नामांकन प्रक्रिया भी समाप्त करा दी जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से 21 जुलाई से प्रतिष्ठा और 8 जुलाई से साधारण कोर्स का क्लास शुरू करने का निर्देश सभी कॉलेजों को दिया गया है. चुनाव की मतगणना को लेकर सिलीगुड़ी कॉलेज पर 22 मई तक चुनाव आयोग का कब्जा था. इसी वजह से आगामी 30 मई से सिलीगुड़ी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी.

सिलीगुड़ी कॉमर्स कॉलेज, सूर्य सेन महाविद्याल, मुंशी प्रेमचंद महाविद्यालय, कामाख्यागुड़ी शहीद खुदीराम महाविद्यालय, इस्लामपुर कॉलेज, मालबाजार परिमल मित्र स्मृति महाविद्यालय, धुपगुड़ी सुकांत महाविद्यालय आदि में भरती प्रक्रिया कल शुक्रवार से ही शुरू हो जायेगी. जबकि सिलीगुड़ी महिला महाविद्यालय, जलपाईगुड़ी आनंदचंद्र कॉलेज में 28 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola