मालदा वापस लौटे प्रसून बनर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2016 2:54 AM
सिलीगुड़ी. विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय चुनाव आयोग ने जिन पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया था,उनको फिर से अपने पुराने स्थान पर वापस लौटा दिया गया है. ममता बनर्जी के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही बुधवार को राज्य पुलिस में बड़ा फेर बदल किया गया है. इस फेर बदल […]
इस फेर बदल में उत्तर बंगाल के दो जिलों के एसपी भी प्रभावित हुए हैं. मालदा तथा उत्तर दिनाजपुर जिले के पुराने एसपी को फिर से इन दो जिलों में तैनात किया गया है. मालदा के नये एसपी एक बार फिर से प्रसून बनर्जी होंगे. वह सैयद वकार रेजा का स्थान लेंगे.
चुनाव आयोग ने प्रसुन बनर्जी का तबादला कर दिया था.उनके स्थान पर उत्तर दिनाजपुर जिले के एसपी सैयद वकार रेजा को भेजा गया था.इस फेरबदल का सबसे अधिक असर दक्षिण दिनाजपुर जिले के एसपी रशीद मुनीर खान पर हुआ है. श्री खान को राज्य सरकार ने कम्पलसरी वेटिंग में भेज दिया है. माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान कथित रूप से अति सक्रिय रहने की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी है. राज्य में कुल चार पुलिस अधिकारियों को कंपलसरी वेटिंग में भेजा गया है. वह सभी वही हैं,जिन्हें चुनाव आयोग ने तैनात किया था. इनसभी लोगों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अति सक्रियता का आरोप लगाया था. रशीद मुनीर खान के स्थान पर अर्णव घोष दक्षिण दिनाजपुर जिले के नये एसपी होंगे. कहा जाय तो उन्हें एक बार फिर से अपने पुराने जिले में बहाल कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










