हार में ही अपनी जीत देख रहे हैं हर्क बहादुर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 1:56 AM
सिलीगुड़ी. तृणमूल का समर्थन होने के बाद भी कालिम्पोंग विधानसभा सीट से जाप प्रमुख हर्क बहादुर छेत्री 11 हजार 431 वोटों से पराजित हो गये. अपनी हार के लिये उन्होंने अंतिम क्षणों में रूपये के खेल को मुख्य वजह बताया है. हांलाकि अपनी हार में ही वह जीत देख रहे हैं. उन्हें लगता है कि […]
ऐसे इस बार के चुनाव में उनकी हार के लिए तृणमूल को ही जिम्मेदार माना जा रहा है.रातनीतिक विश्लेषकों और स्वयं जाप नेताओं का भी मानना है कि कालिम्पोंग सीट से हर्क बहादुर छेत्री का नाम तृणमूल उम्मीदवार के रूप में घोषित करना ही तृणमूल सुप्रीमो की गलती थी. तृणमूल से उम्मीदवारी का विपरीत प्रभाव पड़ा. लाभ तो हुआ नहीं,नुकसान ज्यादा हो गया.बहरहाल यहा माना जा रहा है कि आगामी दिनों में जाप और तृणमूल की राज्य सरकार कालिम्पोंग के विकास के लिए एकसाथ काम करेगी.इसका लाभ नगरपालिका चुनाव में हो सकता है.अब आने वाले दिनों में राजनीतिक स्थिति चाहे जो भी हो लेकिन फिलहाल तो हर्क बहादुर को अपनी हार के कारणों को ढूंढना अतिआवश्यक है.
हर्क बहादुर छेत्री का दावा है कि कालिम्पोंग नगर पालिका चुनाव में जीत जाप की ही होगी. इस विधानसभा चुनाव में नगरपालिका के 23 में से 19 वार्डों में उन्हें बढ़त मिली है. मात्र चार वार्डों में वे गोजमुमो उम्मीदवार से पीछे रह गये. श्री छेत्री ने कहा कि यदि यह नगर पालिकाचुनाव होता तो उनकी पार्टी बोर्ड बनाती. उनसे मिली जानकारी के अनुसार जीटीए इलाकों में उन्हें काफी कम वोट मिला. फिर भी उन्होंने जीटीए के पांच क्षेत्रों में पैठ जमाने में सफल रहे. गोजमुमो पर वोट खरीदने का आरोप लगाते हुए श्री छेत्री ने कहा कि मतदान से ठीक पहले ग्रामीण इलाकों में रूपये पानी की तरह बहाए गए. गोजमुमो के पास जनशक्ति नहीं बल्कि धनशक्ति हमसे कहीं ज्यादा है. उन्होंने कहा कि नगरपालिका के जिन चार वार्डों में वे पीछे रह गये, वह अत्यंत ही गरीब ग्रामीण इलाका है. यहां बसने वाले नागरिकों के लिये सौ रूपए बहुत बड़ी रकम होती है. जबकि रूपये तो हजारों में बांटे गए हैं. शहरी इलाके के लोगों से वोट खरीदना इतना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि जाप राज्य सरकार के साथ मिलकर कालिंपोंग का विकास करेगी. पेयजल की समस्या को लेकर जाप कार्यकर्ताओं का पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है, जो आगामी 30 मई तक जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










