मोबाइल के मिस्ड कॉल पर हुआ प्यार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 2:03 AM
मालदा. मोबाइल फोन पर एक मिस्ड कॉल आने और उसकी वजह से प्यार में पड़ने का एक अनोखा मामला सामनो आया है. यहां तक कि अपना प्यार पाने के लिए एक छात्रा घर से फरार हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंगलिश बाजार महिला थाना पुलिस ने ऐसी ही एक छात्रा को रविवार की रात […]
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया है कि मालदा के राहुल नामक युवक से मोबाइल पर मिस्ड कॉल आने के बाद उसकी जान-पहचान हो गई. कई दिनों तक बातचीत के बाद छात्रा राहुल से मिलने के लिए मालदा आ गई. राहुल ने उसे रथबाड़ी इलाके में इंतजार करने के लिए कहा था. लेकिन वह नहीं आया. रात 12 बजे के आसपास अकेले घुमते देखते हुए छात्रा पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी. इसी दौरान पेट्रोलिंग कर रही पुलिस भी वहां पहुंच गई और छात्रा को अपने साथ थाने ले आयी.
पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. इंगलिश बाजार महिला थाना की आइसी आशालता गोस्वामी ने बताया है कि लड़की को बरामद करने के बाद सरकारी होम भेज दिया गया है. उसके घर में भी इस बात की सूचना दे दी गई है. उसके परिवार के लोग सोमवार को यहां पहुंच गये. परिवार के लोग बेहद गरीब हैं. अदालत में पेश करने के बाद छात्रा को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस राहुल नामक उस युवक की तलाश में जुट गई है. मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस उसे खोज रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










