बच्ची से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2016 2:13 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की आशिघर पुलिस चौकी के अंतर्गत मध्यशांति नगर इलाके में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी गोपाल मंडल को रविवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. पीड़िता की मां ने पड़ोसी गोपाल मंडल के खिलाफ 18 […]
मामले का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी फरार था. आशिघर पुलिस चौकी प्रभारी संजय घोष के नेतृत्व में पुलिस ने गत शनिवार को आशिघर के घाटपाड़ इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया. उल्लेखनीय है कि 17 मई की दोपहर आरोपी गोपाल मंडल की अपनी पत्नी गीता के साथ झड़प हो गयी थी. इसी झड़प में गीता ने खुलासा किया कि गोपाल पिछले कई दिनों से पड़ोसी की 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है. पत्नी द्वारा मामले के खुलासे के बाद गोपाल इलाके से फरार हो गया. पीड़िता स्थानीय एक सरकारी विद्यालय के तीसरी कक्षा की छात्रा है. उसका पिता चार वर्ष पहले उन लोगों को छोड़कर कहीं और चला गया था. उसका एक छोटा भाई भी है. उसकी मां लोगों के घरों में परिचारिका का काम कर परिवार का पेट पाल रही है.
मुंह खोलने पर गोपाल ने उसे व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी. 17 मई को पीड़िता की मां राशन लाने गयी हुई थी. मौका पाकर गोपाल फिर से बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के फिराक में था. गीता के विरोध करने पर दोनों में झड़प हो गयी. इसके बाद गीता ने पूरे मामले का खुलासा किया. इसके बाद 18 मई को पीड़िता की मां ने पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










