वज्रपात से अलग-अलग घटनाओं में पांच की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 1:36 AM

विज्ञापन

मालदा. आंधी-पानी के बीच खेत में काम कर रहे और आम चुन रहे लोगों पर बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी. ये मौतें अलग-अलग घटनाओं में हुई हैं. घटनाएं चांचल महकमे के हरिश्चंद्रपुर थाना इलाके की हैं. मृतकों में दो बच्चे भी हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के […]

विज्ञापन
मालदा. आंधी-पानी के बीच खेत में काम कर रहे और आम चुन रहे लोगों पर बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी. ये मौतें अलग-अलग घटनाओं में हुई हैं. घटनाएं चांचल महकमे के हरिश्चंद्रपुर थाना इलाके की हैं. मृतकों में दो बच्चे भी हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम जसीमुद्दीन अहमद (13), पार्वती बिन (8), बिशारत अली (25), मोहम्मद शहाबुद्दीन (45) और तोफज्जुल हक (55) हैं.

पुलिस ने बताया कि सुबह लोग जगन्नाथपुर गांव के निवासी बिशारत अली अपने खेत में काम कर रहे थे. तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गयी. वहीं हरिश्चंद्रपुर के ही हातीछापा गांव में आम चुनते समय पावर्ती बिन नाम बच्ची की मौत हो गयी. सोनाकुल गांव में मोहम्मद शहाबुद्दीन की खेत में काम करते समय वज्रपात से मौत हो गयी. रतुआ थाने के कुमारगंज इलाके में जसीमुद्दीन अहमद की भी मौत आम चुनते समय वज्रपात से हुई. तोफज्जुल हक की मौत भी खेत में काम करते समय बिजली गिरने से हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola