79% हुआ मतदान, मतगणना आज

Updated:
विज्ञापन
79% हुआ मतदान, मतगणना आज

पश्चिम बंगाल में अपना एक विशिष्ट पैठ रखने वाला व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की 23 सीटों के कार्यकारिणी समिति का चुनाव अपने निर्धारित समय पर शनिवार प्रातः 10 बजे से चुनाव आयुक्त तुलसी भट्टाचार्य एवं श्रीकृष्ण गुप्ता तथा उनके सहयोगियों के नेतृत्व में आरंभ हुआ

विज्ञापन

रानीगंज : पश्चिम बंगाल में अपना एक विशिष्ट पैठ रखने वाला व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की 23 सीटों के कार्यकारिणी समिति का चुनाव अपने निर्धारित समय पर शनिवार प्रातः 10 बजे से चुनाव आयुक्त तुलसी भट्टाचार्य एवं श्रीकृष्ण गुप्ता तथा उनके सहयोगियों के नेतृत्व में आरंभ हुआ. 799 मतदाता वाले इस निर्वाचन में 619 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.

चुनाव को लेकर एक ओर जहां रानीगंज के थाना प्रभारी संजय चक्रवर्ती चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस के जवानों के साथ डटे हुए थे, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयुक्त भी चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे. मतदाताओं को छोड़कर बाहरी लोगों का निर्वाचन केंद्र में जाने की पाबंदी लगा दी गई थी. जिसके विरोध स्वरूप टीआरपी गुट के एक उम्मीदवार के छोटे भाई राजेश खेड़िया से पुलिस के साथ वाद-विवाद हुआ.

चुनाव को लेकर प्रातः से ही गहमागहमी का माहौल था. चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन के समक्ष ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो यह किसी व्यवसायिक संगठन का चुनाव नहीं बल्कि किसी पर्व या त्यौहार पर मेला लगा हो. प्रातः से ही चुनाव में खड़ा हुए यूथ विद एक्सपीरियंस एवं टीआरपी गुट के द्वारा अलग-अलग कैंप लगाया गया था.

दोनों दल के लोग अपने उम्मीदवारों के समर्थन में मत का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं से लगातार संपर्क करते नजर आये. मतदान के दौरान सिर्फ रानीगंज कोयलांचल -शिल्पांचल ही नहीं बल्कि मुंबई, कोलकाता तथा झारखंड के भी चेंबर के सदस्य इस निर्वाचन में शामिल होकर अपने-अपने मत का प्रयोग किया. निर्वाचन आयुक्त तुलसी भट्टाचार्य ने बताया कि निर्वाचन काफी शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. बैलेट पेपर के माध्यम से मतदाता अपने मत का प्रयोग किया. मतगणना की प्रक्रिया रविवार को होगी. चार टेबल में 25 मतपत्र को लेकर मतगणना की जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola