तीस्ता-तोर्षा एक्सप्रेस की महिला बोगी में डकैती

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : कोलकाता के सियालदह से न्यू अलीपुरद्वार तक जाने वाली अप तीस्ता तोर्षा एक्सप्रेस के महिला बोगी में डकैती की घटना घटी है़ बदमाशों के इस हमले से बोगी में अफरा-तफरी मच गयी. डकैतों ने उस बोगी की 25 महिलाओं का सारा सामान लूट लिया. इस घटना में अनिमा साहा नामक 52 वर्षीय महिला […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : कोलकाता के सियालदह से न्यू अलीपुरद्वार तक जाने वाली अप तीस्ता तोर्षा एक्सप्रेस के महिला बोगी में डकैती की घटना घटी है़ बदमाशों के इस हमले से बोगी में अफरा-तफरी मच गयी. डकैतों ने उस बोगी की 25 महिलाओं का सारा सामान लूट लिया. इस घटना में अनिमा साहा नामक 52 वर्षीय महिला घायल भी हुई हैं.
अनिमा साहा ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से एक पुरुष महिला बोगी में सवार हो गया. महिलाओं ने उससे बार-बार उतरने को कहा लेकिन वह नहीं माना. ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद वह शौचायल गया एवं चाकू के साथ बाहर निकला. बोगी में बैठी महिलाओं के बीच खलबली मच गयी़ उसने महिलाओं को लूटना शुरू कर दिया.
रुपये पैसे मांगे और गहने भी लूट लिये़ विरोध करने पर उसने कई महिलाओं के साथ मारपीट की एवं जान से मारने की भी धमकी दी. डर से महिलाओं ने अपने रुपये पैसे व जेवर उसके हवाले कर दिया. बेलाकोबा स्टेशन पर गाड़ी खड़ी होने से पहले ही वह चलती ट्रेन से उतरकर फरार हो गया. महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए रेलवे प्रशासन से जवाव मांगा है. महिलाओं का कहना है कि महिला बोगी में सुरक्षाकर्मी नहीं थे. एनजेपी स्टेशन में महिला बोगी में जब वह बदमाश सवार हो रहा था तो किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की़. ट्रेन के अलीपुरद्वार पहुंचने पर अनिमा साहा ने जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके अतिरिक्त जलपाईगुड़ी रोड, मयनागुड़ी, न्यू कूचबिहार स्टेशनों पर उतरने वाली महिलाओं ने भी जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इस घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर हजारों सवाल खड़े हो गये है. रेलवे के मानदंड के अनुसार टिकट लेकर सफर करने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था इतनी ढीली कैसे. ट्रेन में महिला कॉम्पार्टमेंट होने के बाद भी उसमें एक भी सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था क्यों? जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार एनजेपी से लेकर अलीपुरद्वार स्टेशन के बीच पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन की जीआरपी मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में अब तक जीआरपी आसफल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola