चुनावी दावंपेंच: सिद्धार्थनाथ सिंह ने मोदी के सभास्थल का लिया जायजा, राज्य की तृणमूल सरकार को घेरा
सिलीगुड़ी: पहले चरण के मतदान से साबित होता है कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी का जनाधार कम हुआ है. यह दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश में पार्टी के सह प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया है. उनका कहना है कि राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 80 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि […]
श्री सिंह इसी जनसभा की तैयारी का जायजा लेने सिलीगुड़ी पहुंचे थे. मैदान व मंच का जायजा लेकर उन्होंने बताया कि गुरूवार की दोपहर मंच को सुरक्षा एजेंसी के हवाले कर दिया जाएगा. जिला प्रशासन पर असहयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सात अप्रैल को नरेंद्र मोदी गोसाइंपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा में प्रधानमंत्री को सुनने के लिये काफी लोग आयेंगे. भाजपा ने लोगों को लाने तथा ले जाने के लिए सात सौ बसें चलाने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी,जिसे खारिज कर दिया गया़ उनके साथ दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलुवालिया भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










