ePaper

Train Accident : बंगाल में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

Updated at : 24 Sep 2024 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Train Accident : बंगाल में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

train accident सांकेतिक फोटो

Train Accident : मालवाहक ट्रेन के डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरु हो गया है तथा न्यू मैनागुड़ी स्टेशन के रास्ते ट्रेनों की आवाजाही दोपहर से पहले शुरू हो जाने की संभावना है.

विज्ञापन

Train Accident : पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के न्यू मैनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली मालवाहक ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गये. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 20 मिनट पर यह घटना घटी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ.उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया. अलीपुरद्वार के डीआरएम समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. मरम्मत का काम जारी है.

डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारणों की जांच हुई शुरु

यह रेलवे मार्ग पूर्वोत्तर राज्यों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है.अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण ऊपर लगे बिजली के तार और कुछ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए.उन्होंने बताया कि उतरे डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरु हो गया है तथा न्यू मैनागुड़ी स्टेशन के रास्ते ट्रेनों की आवाजाही दोपहर से पहले शुरू हो जाने की संभावना है.एनएफआर अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं तथा डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करेंगे.

Also Read : Mamata Banerjee : बीरभूम के मंदिर में होगी ममता बनर्जी और अनुब्रत मंडल की मुलाकात

ट्रेनों की परिसेवा जल्द हाे जाएगी सामान्य : मुकेश कुमार

जलपाईगुड़ी स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी 6:24 मिनट पर पटरी से उतर गई. किसी प्रकार की हताहत नहीं है. दो लाइनें बंद रखी गई हैं, बहाली का काम जारी है. बता दें कि पिछले महीने भी पश्चिम बंगाल में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी. यह हदसा राज्य के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर में कुमेदरपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ था. यहां एनजीपी से कटिहार जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola