सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने के दुर्गानगर इलाके की घटना, माकपा समर्थक पर किया हमला, तृणमूल पर आरोप
सिलीगुड़ी: चुनाव की घोषणा होते ही मारकाट की राजनीति का आगाज सिलीगुड़ी में हो गया है. सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना अंतर्गत दुर्गानगर इलाके में माकपा समर्थक को जान से मारने के प्रयास का आरोप सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के समर्थक पर लगा है. घटना में माकपा समर्थक गंभीर रूप से घायल है. शनिवार रात […]
घायल राजेश की बहन मामुनी कुमारी पुर्वे उर्फ रानी ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब एक बजे भाई के कमरे से चीखने की आवाज सुनने के बाद जाकर मैंने देखा तो राजेश लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था. इसके बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे और प्रधान नगर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस काफी देरी से पहुंची. पुलिस के आने से पहले ही स्थानीय कुछ लोग राजेश को लेकर सिलीगुड़ी अस्पताल रवाना हो गये थे. रानी ने बताया कि गत सरस्वती पूजा के दिन गाना बजाने को लेकर भागवत के परिवार के साथ झमेला शुरू हुआ था. इसके बाद से भागवत के दोनों बेटे अर्जुन व राजा, रानी के साथ छेड़छाड़ करने लगे. घर से निकलने पर दोनों उसकी तस्वीर खींचने लगते एवं उस पर अभद्र टिप्पणी भी करते. इसे लेकर रानी ने प्रधान नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करानी चाही थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया. इसके बाद रानी ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर के समक्ष अर्जी दी थी. इसके बाद भी भागवत के दोनों बेटे रानी को बर्बाद करने की धमकी दिया करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










