राजनीतिक दलों के बैनर-होर्डिंग हटाये गये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिलीगुड़ी में विभिन्न स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर-होर्डिंग को हटा दिया गया है. सिलीगुड़ी पुलिस के नेतृत्व में गुरुवार से ही इस अभियान की शुरुआत कर दी गयी है. शुक्रवार को हिलकार्ट रोड पर विभिन्न स्थानों से राजनीतिक दलों के बैनर व होर्डिंग हटा दिये गये. भाजपा, […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिलीगुड़ी में विभिन्न स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर-होर्डिंग को हटा दिया गया है. सिलीगुड़ी पुलिस के नेतृत्व में गुरुवार से ही इस अभियान की शुरुआत कर दी गयी है. शुक्रवार को हिलकार्ट रोड पर विभिन्न स्थानों से राजनीतिक दलों के बैनर व होर्डिंग हटा दिये गये. भाजपा, कांग्रेस, माकपा के अलावा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भी होर्डिंग सभी स्थानों से हटा दिये गये हैं.
इस अभियान की अगुवाई महकमा चुनाव अधिकारी तथा सिलीगुड़ी के एसडीओ राजनवीर सिंह कपूर कर रहे थे. होर्डिंग हटाओ अभियान में शामिल अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग ने सरकारी संपत्तियों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर हटाने का सख्त निर्देश दिया है. आनेवाले दिनों में विभिन्न स्थानों पर चुनावी दीवार लेखन को भी मिटा दिया जायेगा. यह अभियान मतदान संपन्न होने तक जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










