नेताजी भवन से चुनाव का बिगुल फूंका चंद्र कुमार बोस ने
कोलकाता. देश के लिए मर मिटनेवाले अपने दादाजी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस) की इस धरती पर खड़े होकर कुछ प्रश्न मेरे मन में उठ रहे हैं कि नेताजी और आजाद हिंद फौज ने किसके लिए संग्राम किया था? उन्होंने अखंड भारत के लिए अपना और अपने साथियों का रक्त बहाया था. दुर्भाग्य है कि आज […]
ये बातें गुरुवार को ऐतिहासिक नेताजी भवन से 2016 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए भाजपा के उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस ने कहीं.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे नेताजी के पौत्र चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि जनता ने 2011 में परिवर्तन के नाम पर तृणमूल सरकार को विजयी बनाया था. लेकिन आज शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के विकास की दौड़ में राज्य पिछड़ता जा रहा है. बंगाल को फिर श्रेष्ठ बनाना है, तो लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करना होगा. श्री बोस ने कहा कि यदि यहां भाजपा की सरकार बनती है, तो हर तरफ विकास होगा. इन दिनों कुछ राजनीतिक पार्टियां देश की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










