ममता बनर्जी की तसवीर फाड़े जाने से तनाव
मालदा. मालदा शहर में तृणमूल सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी तस्वीर फाड़े जाने की घटना को लेकर यहां तनाव उत्पन्न हो गया है. यह घटना इंगलिश बाजार नगरपालिका के वार्ड नंबर 25 के अधीन घोड़ापीर इलाके की है. यहां 12 फीट ऊंची ममता बनर्जी की फ्लैक्स तस्वीर लगायी गई है. सोमवार की सुबह […]
सोमवार की सुबह स्थानीय तृणमूल नेताओं ने इस फ्लैक्स को फटा हुआ देखा. इसके बाद ही यहां सनसनी फैल गई. स्थानीय तृणमूल नेताओं ने इसके लिए माकपा काउंसिलर दोलन चाकी पर आरोप लगाया है. दोलन चाकी तथा उनके कई समर्थकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. हालांकि माकपा पार्षद ने इस घटना में अपना हाथ होने से इंकार किया है.
शनिवार को ममता बनर्जी स्वागतम् के साथ घोड़ापीर इलाके में भी पार्टी समर्थकों ने एक बड़ा कटआउट लगाया था. सोमवार की सुबह उन लोगों ने यहां ममता बनर्जी की तस्वीर को फटा हुआ देखा. श्री सिंह ने दावा करते हुए कहा कि स्थानीय माकपा पार्षद तथा उनके समर्थकों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है. उन लोगों के खिलाफ इंगलिश बाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










