दीदी ने भरोसा किया, खरा उतरूंगीः शांता छेत्री

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : गाल विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही तणमूल उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मोरचा संभालना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कार्सियांग विधानसभा क्षेत्र से तणमूल की महिला उम्मीदवार शांता छेत्री काफी उत्साहित नजर आ रही हैं. शनिवार को सिलीगुड़ी में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि दीदी ने जो […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : गाल विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही तणमूल उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मोरचा संभालना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कार्सियांग विधानसभा क्षेत्र से तणमूल की महिला उम्मीदवार शांता छेत्री काफी उत्साहित नजर आ रही हैं. शनिवार को सिलीगुड़ी में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि दीदी ने जो भरोसा मुझ पर किया है उसपर खरा उतरूंगी. श्रीमती छेत्री आज सुबह ही दार्जिलिंग मेल से कोलकाता से एनजेपी पहुंची.
एनजेपी से कार्सियांग लौटने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ की जनता का प्यार हमेशा रहा है. वह हमेशा जमीन से जुड़ी रही और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही. इसी का नतीजा है कि वह कार्सियांग विधानसभा क्षेत्र में 1996 से 2011 तक लगातार गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोरचा (गोरामुमो) से विधायक रही. श्रीमती छेत्री ने कहा कि गोरखालैंड आंदोलन का सबसे अधिक खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ा. उनके घर को जला डाला गया. विरोधियों ने उन्हें पहाड़ छोड़ने की धमकी दी. इस दौरान जनता के प्यार ने उनमें गजब का साहस पैदा किया.
उस विकट परिस्थिति में भी वह पहाड़ से अडिग नहीं हुई और इतना सबकुछ झेलने के बावजूद डटकर विरोधियों का मुकाबला करती रही. श्रीमती छेत्री ने कहा कि वह पहाड़ पर तणमूल को और मजबूत करेंगी. 2016 का भी विधानसभा चुनाव जीतने का दावा उन्होंने ठोंका और पहाड़ पर तणमूल का पताका लहराने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola