विश्व ग्लुकोमा डे पर जनजागरूकता रैली छह को

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. विश्व ग्लुकोमा डे के उपलक्ष पर नेत्र विशेषज्ञों की संगठन नॉर्थ बंगाल ऑप्टेकलमिक क्लब एवं ग्लुकोमा सोसायटी ऑफ इंडिया ने छह मार्च यानी रविवार को सिलीगुड़ी में एक जनजागरूकता रैली निकालने और शहर में कई जगहों पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया है. यह कहना है संगठन के सचिव डॉ स्वरूप […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. विश्व ग्लुकोमा डे के उपलक्ष पर नेत्र विशेषज्ञों की संगठन नॉर्थ बंगाल ऑप्टेकलमिक क्लब एवं ग्लुकोमा सोसायटी ऑफ इंडिया ने छह मार्च यानी रविवार को सिलीगुड़ी में एक जनजागरूकता रैली निकालने और शहर में कई जगहों पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया है.

यह कहना है संगठन के सचिव डॉ स्वरूप कुमार का. वह शुक्रवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि रैली सुबह साढ़े सात बजे स्थानीय हाशमी चौक से शुरू होगी जो एयरव्यू मोड़ में पहुंचकर समाप्त होगी. इस दौरान शहरवासियों के बीच परचा वितरित कर नेत्र रोग ग्लुकोमा के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जायेगी. डॉ एसी भवाल ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस दिन शहर के सेवर रोड स्थित ग्रेटर लायंस आई हॉस्पिटल, नॉर्थ बंगाल आई सेंटर, झंकार मोड़ स्थित हिमालयन आई इंस्टिट्यूट में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जायेगा. प्रेस-वार्ता के दौरान डॉ अरूण विश्वास, डॉ रूद्रकिशोर देव व डॉ धीरेंद्र सिंह ने भी मीडिया को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola