आनंदमयी कालीबाड़ी, जन्मदिन पर याद किये गये संस्थापक कवि मुकुंद दास
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी का ऐतिहासिक मंदिर महावीर स्थान स्थित ‘आनंदमयी कालीबाड़ी’ के संस्थापक कवि मुकुंद दास को उनके 139वें जन्मदिन पर सोमवार को याद किया गया. इस उपलक्ष पर मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में दिन भर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सुबह जन्मदिन समारोह का शुभारंभ सिलीगुड़ी के विधायक डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य ने […]
वहीं, सिलीगुड़ी वोलेंट्री बल्ड डोनर्स फोरम के सहयोग से मंदिर परिसर में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. 50 से भी अधिक लोगों ने रक्तदान किया.
संगहित रक्तों को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा कराया गया. वहीं, शाम को वस्त्र दान कार्यक्रम के तहत 1500 से गरीब व असहाय महिलाओं के बीच साड़ियां वितरण किया गया. साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोगों ने लुत्फ उठाया. दिनभर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष बारींद्र जाना, सचिव भास्कर विश्वास के अलावा सभी भक्तजनों की सराहनीय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










