मालदा में मिठाई मेले में तृणमूल नेता को कीड़े ने काटा

Updated:
विज्ञापन

मालदा. मालदा के मिठाई मेले में एक तृणमूल नेता को एक कीड़े ने काट लिया. दर्द से छटपटा उठे तृणमूल नेता मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे. चिकित्सक की बात सुनकर नेता जी ने मेडिकल कॉलेज से भागकर एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया. निजी अस्पताल में नेता को इंजेक्शन दिया गया, मरहम लगाया गया और […]

विज्ञापन
मालदा. मालदा के मिठाई मेले में एक तृणमूल नेता को एक कीड़े ने काट लिया. दर्द से छटपटा उठे तृणमूल नेता मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे. चिकित्सक की बात सुनकर नेता जी ने मेडिकल कॉलेज से भागकर एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया. निजी अस्पताल में नेता को इंजेक्शन दिया गया, मरहम लगाया गया और दवाई खिलायी गयी. थोड़ी राहत मिलने पर तृणमूल नेता ने कहा- हाय रे मेडिकल कॉलेज.!

शनिवार को मालदा शहर के बृंदावनी मैदान से लगे वोटिंग कॉम्प्लेक्स इलाके में मिष्ठान्न मेला चल रहा है. राज्य के मंत्री कृष्णेंदु चौधरी की सहायता से 20 व 21 फरवरी को इस दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है. रविवार की सुबह इस मेले में मालदा शहर की 12 नंबर वार्ड कमिटी के युवा तृणमूल नेता ध्रुव दास सपरिवार पधारे.

धक्का-मुक्की के बीच वह मेले का आनंद उठा ही रहे थे कि अचानक उनके पैर में एक कीड़े ने काट लिया. कीड़े के काटने के बाद मेले में आये सभी लोगों का ध्यान ध्रुव दास की ओर आकर्षित हो गया. कई लोगों ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कीड़े का साहस तो देखो, ध्रुव बाबू को काट लिया. लेकिन नेताजी इन सबको नजरअंदाज करते हुए दर्द के साथ मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे. आपात विभाग में पहुंचने के साथ ही नेता ने उपस्थित चिकित्सक को घटना का विवरण सुनाया.

नेता की परेशानी सुनने के बाद चिकित्सक ने तुरंत ही दो इंजेक्शन प्रेसक्राइब किया. इसके बाद जो हुआ उससे मालदा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया.चिकित्सक के लिखने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के एक अस्थाई कर्मी हाथ में सीरींज लेकर हाजिर हो गये. तभी चिकित्सक ने कहा कि “क्या तुम इंजेक्सन दे पाओगे”. इतना सुनते ही तृणमूल नेता ध्रुव दास बेड से कूद कर मेडिकल कॉलेज से भाग खड़े हुए. बाद में उन्होंने कहा कि क्या यही मेडिकल कॉलेज है, इसी अत्याधुनिक परिसेवा के माध्यम से मरीजों का इलाज होता है. जहां एक अस्थाई कर्मचारी मरीजों को इंजेक्शन देता है. उन्होंने कहा पूरा मामला तृणमूल के नेताओं व मंत्री के समक्ष रखा जायेगा.


इस विषय पर मालदा मेडिकल कॉलेज के उपप्राध्यापक अमित दां ने बताया किसी भी मरीज को चिकित्सा परिसेवा देने को मालदा मेडिकल कॉलेज प्रस्तुत है. किसी रोगी को एक अस्थाई कर्मचारी इंजेक्शन लगा रहा था, ऐसी जानकारी उनके पास नहीं आयी है. विषय की जांच की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola