महाराजा अग्रसेन की विराट मूर्ति अग्रसेन रोड पर स्थापित

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. अलौकिक सिंहासन पर विराजमान महाराजा अग्रसेन की भव्य व विराट मूर्ति को रविवार को शहर के खालपाड़ा के अग्रसेन रोड के कोयला डीपो के पास चौरास्ता के किनारे धार्मिक अनुष्ठान के बीच स्थापित किया गया. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की सिलीगुड़ी इकाई द्वारा आयोजित अनुष्ठान के दौरान जहां शंखनाद की ध्वनि एवं पुष्प वर्षा […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. अलौकिक सिंहासन पर विराजमान महाराजा अग्रसेन की भव्य व विराट मूर्ति को रविवार को शहर के खालपाड़ा के अग्रसेन रोड के कोयला डीपो के पास चौरास्ता के किनारे धार्मिक अनुष्ठान के बीच स्थापित किया गया. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की सिलीगुड़ी इकाई द्वारा आयोजित अनुष्ठान के दौरान जहां शंखनाद की ध्वनि एवं पुष्प वर्षा से माहौल अग्रसेनमय हो गया.

वहीं, जय अग्रोहा-जय अग्रसेन-जय राष्ट्र के जयघोष से शहर गूंज उठा. इस मौके पर समाजसेवी डॉ आरके अग्रवाल, चंद्रप्रकाश सिंहल व अधिवक्ता हरिश चंद्र सिंहल ने संयुक्त रुप से चौक पर झंडोत्तोलन कर अग्रोहा समाज का पताका लहराया और अग्र बंधुओं ने अग्रसेन महाराज के सुविचार ‘प्रेम-एकता-भाईचारे’ का पाठ सबों को पढ़ाने एवं समाज को और सुदढ़ करने का संकल्प लिया. वहीं, समाजसेविका गायत्री देवी गोयल व आयोजक कमेटी के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शंखनाद के बीच महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का लोकार्पण किया और निवर्तमान महामंत्री सुरेश कुमार बंसल (लेंघावाला) ने माल्यार्पण किया. लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सम्मेलन के सिलीगुड़ी इकाई के महामंत्री विनोद जालान ने कहा कि बीते वर्ष 13 अक्टूबर को यहां भूमि पूजन कर मूर्ति स्थापना की नींव रखी गयी थी.

साथ ही उन्होंने सम्मेलन द्वारा किये अब-तक के कार्यों एवं भावी योजनाओं से सबों को रू-ब-रू कराया. इस अवसर पर बतौर अतिथि के तौर पर सिलीगुड़ी नगर निगम में ट्रेड लाइसेंश विभाग के मेयर परिषद सदस्य कमल अग्रवाल मौजूद थे. इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्मेलन के उपाध्यक्ष चतुर्भुज अग्रवाल, मंत्री गौरीशंकर मित्रुका, कोषाध्यक्ष डॉ श्याम सुंदर अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष कष्ण कुमार बापोड़िया, विनोद चौधरी, हनुमान डालमिया, अनिल अग्रवाल, ललीत बंसल, विनोद मित्रुका, अरूण कंदोई, पुनीत बंसल, रतन गर्ग, संजय बंसल, शिवकुमार मोर, विशाल नकीपुरिया समेत सभी अग्र बंधुओं की सराहनीय भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola