चाय बागान: अदालती पेंच ने बढ़ायी श्रमिकों की परेशानी
सिलीगुड़ी: डंकन्स के चाय बागानों के केंद्र सरकार द्वारा अधिग्रहण की प्रक्रिया पर अदालती रोक लगने के बाद चाय श्रमिकों की परेशानी बढ़ गयी है और उनमें घोर निराशा कायम है. डंकन्स के भूख तथा बीमारी से परेशान जो चाय श्रमिक अधिग्रहण के बाद अपने तथा बागान के कायाकल्प की उम्मीद लगाये बैठे थे, उनको […]
सरकार तथा सरकारी अधिकारियों की तत्परता बढ़ी है. लेकिन वास्तिवक स्थिति यह है कि इतनी गहमागहमी के बाद भी चाय श्रमिकों को कोई लाभ नहीं हुआ है. अब तो यह मामला कोर्ट-कचहरी के चक्कर में भी फंस गया है. इस संगठन के कन्वेनर सुकमान मोख्तान ने कहा कि चाय श्रमिकों की स्थिति जस की तस बनी हुई है. उनकी समस्याओं के समाधान तथा चाय बागान कानून में संशोधन आदि की मांग को लेकर चरचा की गयी. उन्होंने कहा कि पहले राज्य सरकार पर चाय श्रमिकों की समस्या खत्म करने के लिए दवाब बनाया जायेगा. यदि उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो उन्होंने बड़े आंदोलन की भी धमकी दी. कन्वेंशन को संबोधित करते हुए उत्तर बंग विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर अभिजीत राय ने कहा कि चाय श्रमिकों की समस्या सरकार या अदालतें दूर नहीं कर सकतीं. बागान मालिकों को ही गरीब एवं लाचार चाय श्रमिकों की मदद करनी होगी.
कन्वेंशन में चाय श्रमिकों के लिए बेहतर आवास तथा जमीन एवं घर का पट्टा देने की भी मांग की गयी. किसानों को खेती की भी जमीन देने की मांग की जा रही है. कन्वेंशन के दौरान चाय श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी तय करने तथा इसको तत्काल लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. कुल 11 सूत्री मांगों को लेकर इस कन्वेंशन में प्रस्ताव पारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










