देश के दुश्मनों होशियारः एबीवीपी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) व कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में देश विरोधी नारे लगाये जाने के विरोध में अब सिलीगुड़ी में भी भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी के लोग लामबंद हो गये हैं. एबीवीपी के छात्र समर्थकों ने शुक्रवार को शहर में विराट बाइक रैली निकालकर देश के दुश्मनों को […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) व कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में देश विरोधी नारे लगाये जाने के विरोध में अब सिलीगुड़ी में भी भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी के लोग लामबंद हो गये हैं. एबीवीपी के छात्र समर्थकों ने शुक्रवार को शहर में विराट बाइक रैली निकालकर देश के दुश्मनों को होशियार किया. इससे पहले एबीवीपी के कार्यक्रम संयोजक व जिला प्रमुख अनुप भदानी ने मीडिया के सामने तीखे लहजे में देशद्रोहियों को चेतवनी देते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी बयानबाजी व प्रदर्शन करनेवाले देश के लिए सबसे अधिक खतरनाक हैं.

देशद्रोही या फिर उनका समर्थन करनेवाले किसी भी जाति के क्यों न हो, सभी को सख्त सजा मिलनी चाहिए. श्री भदानी ने कहा कि जो सजा एक आतंकी को मिलती है वहीं सजा देश के साथ गद्दारी करनेवाले को मिले. साथ ही उन्होंने देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू के छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के अलावा अन्य दस आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

श्री भदानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कन्हैया को जमानत मिलती है तो एबीवीपी पूरे देश में आंदोलन करेगी. शहर में बाइक रैली स्थानीय एसएफ रोड स्थित सिलीगुड़ी हिंदी हाइस्कूल फॉर बॉयज के सामने से शुरू हुई और फ्लाइ ओवर, हाशमी चौक, विधान रोड, पानीटंकी मोड़, सेवक रोड होते हुए पीसी मित्तल बस स्टैंड कैंपस में पहुंचकर समाप्त हुयी. रैली में बड़ी संख्या में एबीवीपी के छात्र नेता व समर्थक शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola